WhatsApp Icon

अवैध चाकू के साथ ईंट भट्ठा व्ययवसायी गिरफ्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टाण्डा पुलिस टीम ने ईंट भट्ठा व्ययवसायी को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।


टाण्डा कोतवाली पुलिस ने 45 वर्षीय राम प्रकाश वर्मा पुत्र स्व. मग्धू राम वर्मा निवासी ग्राम जोत अवस्थी कोतवाली टाण्डा को मुकदमा अपराध संख्या 124/24 पर दर्ज आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कोतवाली निरिक्षक दीपक सिंह रघुवंशी पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ द्वारा अपराध एवं अपराधियो के रोकथाम अभियान के अन्तर्गत चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम मे व अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी टाण्डा शुभम कुमार के पर्वेक्षण में उप निरीक्षक दिनेश चन्द्र मौर्या मय हमराह हसबुल तलब रेसर प्रथम के कांस्टेबल रामलाल गुप्ता, कांस्टेबल विकास शर्मा द्वारा मुखबिर की सूचना पर शाहपुर कुरमौल रोड के किनारे स्थित आम के
बगीचे थाना कोतवाली टाण्डा से एक अदद नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेज दिया है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में नाबालिगों से जुड़े दो मामलों में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो आरोपी गिरफ्तार—दो अन्य की तलाश तेज

बुनकरों की समस्याओं पर ‘सरकारी चौपाल’ कल! टाण्डा में जुटेंगे डीएम-एडीएम, बैंक और बिजली विभाग के अफसर

बरियावन बुलडोजर कांड पहुंचा CM योगी के दरबार! डीएम एसपी के संग प्रभारी मंत्री ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से की सीधी बात

error: Content is protected !!