WhatsApp Icon

अवैध चाकू लेकर चलने वालों के खिलाफ टांडा कोतवाल ने चलाया विशेष अभियान

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टांडा कोतवाली क्षेत्र में अवैध चाकू लेकर चलने वालों के खिलाफ टांडा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और अवैध चाकू लेकर चलने वालों पर वैधानिक कार्यवाही कर जेल भेज जा रहा है।


पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के निर्देशन पर अपराधों के रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) अशोक पांडेय के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी टाण्डा शुभम कुमार सिंह के पर्वेक्षण में कांस्टेबल रजनीकान्त वर्मा व उमाकान्त यादव के द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मो. शादान पुत्र मो. नसीम निवासी छज्जापुर दक्षिण कोतवाली टाण्डा को गत रात्रि झारखण्डी मंदिर के सामने गली छज्जापुर से अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। टांडा कोतवाली पुलिस ने मुल्दम अपराध संख्या 212/24 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
टांडा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि अभियुक्त द्वारा पूछने पर बताया कि “साहब मैं आने जाने वाले लोगो को इसी चाकू से डरा धमका कर अपराध करने के लिए यह चाकू अपने पास रखा था”।
बहरहाल एसपी व एडिशनल एसपी के निर्देश व सीओ टांडा की निगरानी में टांडा कोतवाली पुलिस अवैध चाकू लेकर चलने वालों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है जिससे अपराधियों में भय पैदा हो सके।

अन्य खबर

बुनकरों की समस्याओं पर ‘सरकारी चौपाल’ कल! टाण्डा में जुटेंगे डीएम-एडीएम, बैंक और बिजली विभाग के अफसर

बरियावन बुलडोजर कांड पहुंचा CM योगी के दरबार! डीएम एसपी के संग प्रभारी मंत्री ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से की सीधी बात

अम्बेडकरनगर में बड़ा सड़क हादसा: सरिया लदा ट्रक गहरे नाले में समाया, चालक-खलासी गंभीर

error: Content is protected !!