WhatsApp Icon

बोलोरो छोड़ फरार हुआ चैन स्नेचिंग गैंग, नकाबपोश महिला को बनाया था निशाना

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: हंसवर थानाक्षेत्र के कटोखर में स्थित यूनियन बैंक के पास चैन स्नैचिंग गैंग की बोलोरो पुलिस ने बरामद कर लिया है हालांकि भीड़ का फायदा उठा कर चैन स्नैचिंग गैंग की शातिर महिलाएं फरार होने में सफल हो गई जिनकी तलाश का दावा पुलिस कर रही है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार कटोखर की दो नकाबपोश महिलाएं ऑटो रिक्शा पर बैठ कर टाण्डा के लिए के लिए रवाना हुई तो उसी ऑटो में तीन चार अन्य महिलाये भी बैठ गई और इसी बीच नकाबपोश महिला की चैन पार कर दिया लेकिन उसकी जानकारी पीड़िता को टाण्डा पहुंचने पर हुई। पीड़िता तत्काल दूसरा ऑटो पकड़ कर वापस घर के लिए लौटी तो कटोखर यूनियन बैंक के पास बोलोरो संख्या यूपी 50 एएन 2333 पर कुछ महिलाएं बैठी थी और एक मोटी महिला बाहर थी जिसको पीड़िता ने पहचान कर अपनी चैन मांगने लगी। इस बीच हंगामा देख गैंग की एक महिला ने पीड़िता की चैन वापस कर दिया लेकिन मौके लार भीड़ बढ़ते देख चैन स्नेचिंग गैंग की महिलाएं बोलोरो को छोड़ कर फरार हो गई। सूचना पर पहुंची हंसवर पुलिस ने बोलोरो को अपने कब्जे में ले कर शातिर गैंग की महिलाओं की तलाश शुरू कर दिया। समाचार लिखे जाने तक शातिर महिलाएं पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सकी हैं।
बहरहाल चैन स्नेचिंग की बढ़ती घटनाओं से आम लोगों में काफी आक्रोश है और शातिर गैंग की गिरफ्तारी की मांग दोहराई जा रही है।

अन्य खबर

सरकार की मंशा पर पानी फेर रही बदहाली! 2.34 करोड़ के सद्भाव मंडप में अंधेरा, पंखे-टोटियां नदारद; डेढ़ साल में गिनती की बुकिंग, जांच की मांग

वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता इंद्रसेन लाल श्रीवास्तव के निधन से मचा कोहराम; महादेवा घाट पर नम आंखों से अंतिम विदाई

विकास योजनाओं पर अब होगी जवाबदेही की परीक्षा! 16 सितंबर को दिशा की बैठक, सांसद लालजी वर्मा की अध्यक्षता में अफसरों से मांगा जाएगा योजनाओं का हिसाब

error: Content is protected !!