WhatsApp Icon

चाइना लहसुन भंडारण करने की सूचना पर पहुंची एसडीएम सीओ की टीम गोदाम पर ताला लगा कर हुई बैरंग वापस

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जनपद मुख्यालय के शहजादपुर में स्थित नवीन मंडी में प्रतिबंधित चाइना लहसुन के भंडारण की सूचना पर एसडीएम सदर व सीओ सिटी के नेतृत्व में दलबल के साथ पहुंची टीम गोदाम पर दूसरा ताला लगाकर बैरंग वापस लौट आई। चर्चा है कि छापेमारी के दौरान शातिर आढ़तिया गोदाम की चाबी लेकर स्वयं एक अस्पताल में भर्ती हो गया और एसडीएम सदर पर दबाव बनाने के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्तिव वाले से फोन कराया।

क्षेत्रीय लोगों के अनुसार प्रतिबंधित चाइना लहसुन भंडारण वाले गोदाम पर पहुंची टीम ने पहले गोदाम खिलवाने का अथक प्रयास किया लेकिन इसी बीच किसी का फोन आ गया जिसके बाद एसडीएम सदर के निर्देश पर उक्त गोदाम के चैनल पर दूसरा ताला लगाया गया और पूरी टीम बैरंग वापस लौट गई।


अवैध ढंग से प्रतिबंधित चाइना लहसुन का भंडारण करने की सूचना के बाद पहुंची टीम का बैरंग लौट जाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने आशंका प्रकट किया है कि उक्त गोदाम में रखा प्रतिबंधित चाइना लहसुन को किसी समय दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जा सकता है।

अन्य खबर

सपाइयों की हुंकार के बाद अब कांग्रेस का वार, राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर कई नेता हाउस अरेस्ट

अखिलेश की गिरफ्तारी की खबर से भड़के सपाई, रात में ही सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता; अकबरपुर, जलालपुर और आलापुर में धरना-प्रदर्शन, गूंजे सरकार विरोधी नारे

दिनदहाड़े खजूरी बाजार में चली गोली! दुकान पर बैठे युवक को मारी गोली, SP पहुंचीं मौके पर; तीन नामजद समेत चार पर केस

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.