WhatsApp Icon

त्यौहारों के मद्देनजर दुकानों व मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को अवश्य चालू रखें : एडिशनल एसपी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: रमजान के बीच शुक्रवार (जुमा) को पड़ने वाली होली के त्यौहार को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक श्यामदेव के अध्यक्षता में जलालपुर कोतवाली व जैतुर थाना में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।


बैठक में आए रामलीला समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी ने संगत मंदिर मोड़ के पास बैरिकेटिंग लगाने की मांग की, वही नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि द्वारा वाजिदपुर होलिका दहन स्थल पर बह रहे नाले के पानी को बंद कराने हेतु नाला निर्माण की मांग की, जिसे नगर पालिका द्वारा कल ही सही करने की बात कही, वहीं सोनू गौड़ ने साहबतारा स्थित है नगर पालिका के पानी टंकी के पास खुले में रखा ट्रांसफार्मर को जाली लगाकर सुरक्षित करने की मांग दोहराई लेकिन विद्युत विभाग से कोई अधिकारी बैठक में शामिल नहीं रहा। पूर्व उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष गोपाल कसौधन ने नगर पालिका द्वारा विभिन्न स्थानों पर खराब पड़े सीसीटीवी कैमरे को दुरुस्त कराए जाने तथा मुख्य मार्गो पर मांस की दुकान को बंद कराए जाने की मांग की। इस दौरान संभ्रांत नागरिकों ने त्योहार को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु अपने-अपने विचार व्यक्त किया। बैठक के समापन पर अपर पुलिस अधीक्षक में सभी नागरिकों और अभिभावको से अपने बच्चों को होली के दिन नशे से दूर रखने तथा त्यौहार के दिन वाहन को चलाए जाने से रोकने की अपील किया जिससे किसी भी विवाद अथवा दुर्घटना से बचा जा सके साथ ही सभी दुकानदारों व मकान मालिको जिनके घर सीसीटीवी कैमरा लगा हो उसे चालू रखने की अपील की जिससे त्योहार में किसी भी प्रकार के विवाद करने वाले अराजक तत्वों की पहचान कर कार्यवाही की जा सके साथ ही कहा सोशल मीडिया पर सामाजिक सौहार्द को खराब करने वाले पोस्ट को शेयर न करें यदि इस तरह के पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं तो सबसे पहले उसे पोस्ट का खंडन करें या फिर पुलिस को तत्काल इसकी सूचना दें जिससे माहौल को खराब होने से रोका जा जा सके। बैठक में नगर मंत्री जितेंद्र शिल्पी, शत्रुघ्न सोनी, सज्जू प्रधान, शीतला प्रसाद सोनी, सुमित दर्जनों संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में दो दर्दनाक सड़क हादसे, दो युवकों की मौत से परिवारों में मचा कोहराम

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.