WhatsApp Icon

CBSE बोर्ड में जनपद के नाम बुलन्द करने वाले छात्र छात्राओं का किया उत्साहवर्धन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: गत दिनों सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट आने के बाद से जनपद में खुशी का माहौल नज़र आया। छात्र छात्राओं की लगन व मेहनत ने अभिभावकों को ही नहीं बल्कि अपने विद्यालयों, शिक्षकों व क्षेत्र का सर बुलन्द करने का काम किया है।टांडा नगर क्षेत्र में सीबीएससई बोर्ड द्वारा संचालित प्रसिद्ध विद्यालय डीएवी अकेडमी द्वारा सीबीएससी बोर्ड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों व छात्राओं का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से सम्मान समारोह का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जनपद में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों सहित उनके अभिभवकों व प्रधानाचार्यों को आमंत्रित किया गया था।

डीएवी अकेडमी प्रबन्धक आंनद कुमार आर्य की अध्यक्षता में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में टांडा नायब तहसीलदार डॉ अनुराग सिंह ने भी छात्रों का हौसला बढ़ाया।

उक्त अवसर पर 95 % से अधिक अंक प्राप्त करने वाले दो दर्जन से अधिक छात्र छात्राओं को शील्ड्स व मेडल देकर सम्मानित किया गया। जिन विषयों में सर्वाधिक अंक आया उनके शिक्षकों को भी गिफ़्ट देकर हौसला अफजाई किया गया। विद्यालय प्रबन्धक ने नायब तहसीलदार डॉ अनुराग सिंह को पौधा भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नायब तहसीलदार टांडा डॉ अनुराग सिंह यादव, डीएवी अकेडमी प्रबंधक आनंद कुमार आर्य (बाबू जी), प्रधानाचार्य अशोक पांडेय, उप प्रधानाचार्या रुचि अग्रवाल, शबक़दर आलम एडवोकेट, संजीव जायसवाल सहित कई विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, अभिभवक आदि मौजूद रहे।

अन्य खबर

अग्नि परीक्षा में खरा उतरा जिला प्रशासन, तीन दिवसीय होमगार्ड भर्ती परीक्षा सकुशल सम्पन्न

कुल्हाड़ी से कत्ल के बाद मुआवजे पर अड़े परिजन, घंटों जाम रहा सिस्टम, दबाव में झुका प्रशासन

महिला चोर गैंग पर हंसवर पुलिस ने लगाई ब्रेक: चैन कटने का एहसास तक नहीं होने देता था गैंग

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.