WhatsApp Icon

खेत में जाकर पलटी तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित कार, चालक रिफर

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: अलीगंज थानाक्षेत्र के बरुआ जलाकी मार्ग पर एक तेज़ रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर दूर खेत में जा कर पलट गई जिसमें गंभीर रूप से घायल चालक को टांडा सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार अलीगंज थानाक्षेत्र के बरुआ जलाकी मार्ग लार स्थित ASD ईंट भट्ठा के निकट सोमवार लगभग 02 बजे दिन में एक तेज़ रफ़्तार कार संख्या UP 45 W 1589 अचानक अनियंत्रित होकर दूर खेत में जा कर पलट गई। स्थानीय लोगों की मदद से अलीगंज पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस के सहारे टांडा सीएचसी ले जाया गया जहां से 23 वर्षीय घायल कुंदन उपाध्याय पुत्र संतोष कुमार उपाध्याय निवासी सैदपुर राज्जीपुर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक घायल की हालत नाजुक बताओ जा रही है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर! बुधवार को लगेगा रोजगार मेला, निजी कंपनियों में नौकरी का मिलेगा बड़ा अवसर

घाघरा में छलांग, दो दिन बाद भी विपिन का सुराग नहीं! गुस्से में पुल पर उतरे ग्रामीण, टाण्डा-कलवारी मार्ग जाम कर मचाया हंगामा

शिव बाबा के पास मौत का तांडव! बुलेट-ई रिक्शा की भीषण भिड़ंत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चचेरे भाई की मौत, दो गंभीर

error: Content is protected !!