WhatsApp Icon

चार पहिया व तीन बाइकों में ज़बरदस्त भिड़त, मासूम की मौत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: चार पहिया वाहन व तीन मोटर साइकिलों की जबरदस्त भिड़ंत होने से मासूम बालिका की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए।


राजेसुल्तानपुर थानाक्षेत्र में हुए उक्त भीषण सड़क हादसे में 07 वर्षीय बालिका ओजस्विनी पुत्री अजीत मिश्रा निवासी ठेगी प्रतापपुर थाना राजेसुल्तानपुर की मौत हो गई तथा अलग-अलग बाइक पर सवार विजेंद्र पाल निवासी बूढ़नपुर रामबचन यादव निवासी सिरसिया जमुनीपुर तथा हीरालाल निवासी सेरवा अतरौलिया गंभीर रूप से घायल हो गए। ओजस्विनी को दवा दिला कर वापस लौट रहे बाबा वीरेंद्र मिश्र भी गंभीर रूप से घायल है जिनकी हालत नाजुक है। थाना अध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी ने मौके पर पहुंच कर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल रेफर करवाया।

अन्य खबर

कुर्की मारपीट कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन: रामकिशन की मौत के मामले में दो गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद

वोटर लिस्ट में अब एक भी पात्र युवा न छूटे! अम्बेडकरनगर के कॉलेजों में प्रशासन ने तेज किया अभियान, ELC को बनाया हथियार

श्रमिकों के लिए योजनाओं का पिटारा खुला, डिजिटल लेबर चौक से रोजगार की राह भी दिखाई

error: Content is protected !!