WhatsApp Icon

तालाब में तब्दील हुआ टांडा बस स्टेशन – कई घरों में भी पहुंचा पानी – एसडीएम से लगाई मदद की गोहार

Sharing Is Caring:

तालाब में तब्दील हुआ टांडा बस स्टेशन – कई घरों में भी पहुंचा पानी – एसडीएम से लगाई मदद की गोहार

अम्बेडकरनगर: टांडा नगर क्षेत्र में संचालित बस स्टेशन प्रांगण में बरसात का पानी भर जाने से आसपास के घरों में पानी भरने के कारण काफी नुकसान पहुंचने लगे है जिससे चिंतित पड़ोसियों ने उप जिलाधिकारी व बस डिपो अयोध्या के रीजनल मैनेजर से मदद की गोहार लगाई है।


बताते चलेंकि टांडा बस स्टेशन प्रांगण में जल निकासी की समुचित व्यवस्था ना होने के कारण बरसात में जल भराव हो जाता है और पूरा प्रांगण तालाब की शक्ल में तब्दील हो जाता है। गत तीन दिनों तक हुई लगातार बरसात के कारण टांडा बस स्टेशन का प्रांगण एक बार फिर तालाब बन चुका है जिसके कारण आसपास के घरों में भी पानी पहुंच गया है। बस स्टेशन के बगल में स्थित फल व्यवसायी हाजी मो. नसीम के अंडरग्राउंड में पानी भर गया है जहां पूर्व में भी बड़ा नुकसान हो चुका है। मो.नसीम, दिनेश कुमार पल्लू, मो.हारून, मो.वसीम, असद, अफाक, कुतबुद्दीन आदि ने टांडा उप जिलाधिकारी व बस डिपो अयोध्या के रीजनल मैनेजर को पत्र देकर बस स्टेशन प्रांगण से जल निकासी की व्यवस्था करने एवं घरों में पानी जाने से रोकने की व्यवस्था करने की गोहार लगाई है।

अन्य खबर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

शबाना नाज़ के पक्ष में ‘डबल अदालती फैसला’! पति हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, अब हाईकोर्ट ने भी अवमानना केस किया खारिज

रात्रि में जेसीबी से घर गिराने के मामले में अकबरपुर इंस्पेक्टर निलंबित, एसआई सहित दो अन्य पर भी कार्यवाही

error: Content is protected !!