WhatsApp Icon

तीर्थयात्रियों की बस चालक का अपहरण, मार्ग जाम कर हंगामा, फार्च्यूनर की तलाश शुरू

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: तीर्थयात्रियों की बस के चालक को अज्ञात बदमाशों द्वारा चार पहिया वाहन में ज़बरन अपहरण कर ले जाया गया था एवं अपहरणकर्ता द्वारा बस की चाभी भी साथ ले गए। तीर्थयात्रियों में काफी आक्रोश व्याप्त है। बसखारी मुख्य चौराहा जाम हो गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखंड की बस संख्या JH 02 AR 0809 में सवार लगभग 50 तीर्थयात्री अयोध्या से दर्शन कर वाराणसी की तरफ जा रहे थे कि रास्ता भटक कर बसखारी चौराहा पर पहुंच गए लेकिन वहीं पर अज्ञात फार्च्यूनर वाहन पर से उतरे बदमाशों द्वारा बस चालक को जबरन अपनी फार्च्यूनर गाड़ी में बैठा लिया गया एवं बस की चाभी भी निकाल कर ले गए।

बीच चौराहा से बस चालक को उठा ले जाने से तीर्थयात्रियों में काफी आक्रोश पैदा हो गया। बस मुख्य चौराहा पर खड़ी होने एवं तीर्थयात्रियों द्वारा बस से उतर कर चौराहा पर प्रदर्शन करने से भीषण जाम लग गया है। समाचार लिखे जाने तक स्थानीय पुलिस पहुँच कर जाम समाप्त कराने का प्रयास कर रही है। सीओ सिटी ने बताया कि बस से मामूली टक्कर हो गई थी जिसके बाद फार्च्यूनर वाले द्वारा बस चालक को अपनी गाड़ी में बैठा लिया गया। सीओ सिटी का दावा है कि फार्च्यूनर की तलाश की जा रही है।

अन्य खबर

NEET UG 2026 में टाण्डा का जलवा! डॉक्टर, बुनकर, फार्मासिस्ट और शिक्षक के बच्चों ने लहराया परचम, आधा दर्जन से अधिक छात्रों ने रचा इतिहास

जलालपुर में खूनी चोरी से सनसनी! महिला पर चाकू से हमला, साढ़े 4 लाख नकद और लाखों के जेवर लेकर फरार बदमाश

अम्बेडकरनगर में 24 घंटे में तीन मौतों से सनसनी! ऊंचाई से गिरा मजदूर, सांप के डसने से महिला की मौत, ट्रेन की चपेट में आए पूर्व प्रधान पति

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.