WhatsApp Icon

बिजली विभाग के खिलाफ बुनकर उत्थान समिति ने आज बुलाई पंचायत

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: भारत सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ के तहत अम्बेडकरनगर जनपद को “कपड़ा उद्योग” के लिए चयनित किया गया तथा कपड़ा उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया गया लेकिन विशेष रूप से औद्योगिक नगरी टाण्डा के बुनकरों द्वारा बिजली विभाग पर लगातार उत्पीडन का आरोप लगाया जा रहा है।

बिजली विभाग के खिलाफ रणनीति बनाने के उद्देश्य से आज रविवार को टाण्डा नगर क्षेत्र के मोहल्लाह सकरावल पूरब प्राइमरी स्कूल के पास पंचायत बुलाई गई है।
बुनकरों के लिए धरातल पर काम करने वाली बुनकर उत्थान समिति ने उक्त पंचायत 03 अगस्त रविवार शाम 05:30 बजे बुलाई है। उक्त जानकारी बुनकर उत्थान समिति के प्रदेश अध्यक्ष व कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव शाहबाज़ अहमद अंसारी ने देते हुए कहा कि बुनकर समाज के सभी लोगों से अपील किया गया है कि उक्त महत्वपूर्ण बैठक में अवश्य शामिल हों जिससे बुनकर एकता का सबूत दिया जा सके और बिजली विभाग द्वारा बुनकरों पर किये जाने वाले जुल्म के खिलाफ रणनीति भी तय की जा सके।

अन्य खबर

उर्स-ए-मखदूम अशरफ में सुरक्षा का हाईटेक पहरा, तीसरी आंख से पल-पल की निगरानी, प्रशासन और इंतजामिया कमेटियां पूरी तरह अलर्ट

108 कन्याओं का पूजन, भोजन और वस्त्र वितरण के साथ मना कैबिनेट मंत्री नंदी का ‘पुनर्जन्मोत्सव’

‘तालाब’ बना टाण्डा बस स्टेशन! विशाल परिसर जलमग्न, पड़ोसी घरों में घुस रहा पानी, जिम्मेदार बेखबर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.