WhatsApp Icon

भीम आर्मी ने बुनकर उत्पीड़न के खिलाफ प्रदर्शन कर सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: औद्योगिक नगरी टांडा के मोहल्लाह मुबारकपुर में गत दिनों बिजली संविदा कर्मी व स्थानीय लोगों के बीच हुई तीखी नोकझोंक के बाद अवर अभियंता विद्युत द्वारा आधा दर्जन बुनकर व 8-10 अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया जबकि बुनकरों की तहरीर पर कोई भी कार्यवाही नहीं कि गई।
उक्त मामले को बुनकर उत्पीडन बताते हुए जिला पंचायत सदस्य व आज़ाद समाज पार्टी भीम आर्मी के जिला महामंत्री राजेन्द्र गौतम व वार्ड संख्या 06 के सभासद मो.नसीम के संयुक्त नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन करते हुए बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और जिलाधिकारी को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन सौंप कर न्याय की गोहार लगाई गई।


मांग पत्र में बुनकरों के लिए विशेष बिजली रियायती योजना लागू करने, गरीब बुनकरों के पुराने बिल माफ करने व रियायती दर पर समायोजित करने की मांग की गई। बिजली विभाग की तरफ से बुनकरों पर की जाने वाली उत्पीड़न की कार्यवाही पर रोक लगाई जाए तथा बुनकरों को सरकारी स्तर पर उत्पादन व रोजगार के लिए राहत पैकेज उपलब्ध कराया जाए।
जिलाधिकारी प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपते हुए मांग किया गया कि बिजली विभाग द्वारा बुनकरों पर दर्ज कराए गए फ़र्ज़ी मुकदमा को तत्काल समाप्त किया जाए, नहीं तो बुनकरों की तहरीर पर भी मुकदमा दर्ज किया जाए। श्री राजेन्द्र ने कहा कि अगर बुनकरों को न्याय नहीं मिला तो बड़ा आन्दोलनकीय जाएगा। उक्त मौके पर सभासद मो. नसीम, अजय कुमार राना, जमाल अख्तर, सुहैल अहमद, मसरूर अहमद, महताब आलम, मो.सालिम, शहंशाह, नज़ीर, सदरे आलम आदि मौजूद रहे।

अन्य खबर

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.