WhatsApp Icon

सभासदों की शिकायत पर टाण्डा में चला बुल्डोजर, गिराई गई कपड़े की दुकान

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: टाण्डा नगर पालिका के आधा दर्जन सभासदों की शिकायत पर राजस्व विभाग के साथ पहुंची नगर पालिका की टीम ने बुल्डोजर के सहारे एक कपड़े की दुकान को ध्वस्त कर दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार टाण्डा नगर पालिका परिक्षेत्र में नयन तारा चौराहा के निकट दशकों से संचालित अस्थाई दुकान पर बुधवार की दोपहर में नायब तहसीलदार अमरीश कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंचे क्षेत्रीय लेखापाल सत्यम सिंह सहित नगर पालिका परिषद के टीएस शमसाद ज़ुबैर, जलकल अवर अभियंता आशीष चौहान, वरिष्ठ लिपिक निशान पांडेय, अरशद जमाल आदि सफाई नायक व कर्मियों के साथ पहुंच कर अस्थाई अतिक्रमण को गिरवा दिया। टीएस शमसाद ज़ुबैर ने बताया कि वार्ड संख्या 13 के सभासद मो.ज़ाहिद (छोटू) के पैड पर सभासद पुष्पा देवी, जमाल कामिल, मो.ज़ाहिद, पूनम सोनी, मो.अशरफ व शाहीन अख्तर द्वारा संयुक्त रूप से शिकायत किया था तथा उक्त मामले में शाहान अहकम द्वारा भी आईजीआरएस के माध्यमसे शिकायत किया था जिस पर एसडीएम टाण्डा अरविंद कुमार त्रिपाठी ने नायब तहसीलदार अमरीश कुमार सिंह को मजिस्ट्रेट नियुक्त कर पुलिस बल के सहारे कब्जा हटाने का आदेश दिया था।
आरोप है कि गुमटी का परमिशन दिया गया था लेकिन धीरे धीरे स्थाई निर्माण किया जाने लगा था जिसके कारण गुमटी का परमिशन निरस्त कर दिया गया है।
अस्थाई कपड़ा की दुकान चलाने वाले अवसाफ ने बताया कि उनके मामू द्वारा कई दशकों से नगर पालिका से किराये पर लिया गया था जिसका किराया भी जमा हो रहा था लेकिन नगर पालिका दो तीन वर्षों से किराया नहीं जमा कर रही है। स्थानीय लोगों की अपील पर नगर पालिका टीम ने कपड़ा आदि निकालने की मोहलत दिया जिसके बाद बुल्डोजर के सहारे अस्थाई दुकान को ध्वस्त कर दिया गया।
बहरहाल टाण्डा राजस्व विभाग व नगर पालिका टीम द्वारा कपड़े की अस्थाई दुकान पर बुल्डोजर चलने की क्षेत्र में खूब निंदा हो रही है।

अन्य खबर

टाण्डा में सपा टिकट की जंग तेज! विधायक राममूर्ति के बीच राम सकल की एंट्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर ठोंकी दावेदारी—‘टिकट मिला तो 100% जीत’ का दावा

हज पर जाना है तो पहले कराएं मेडिकल! जिला अस्पताल में शुरू हुआ फिटनेस सर्टिफिकेट की प्रक्रिया, जानिए डिटेल

अल्पसंख्यक आयोग में अम्बेडकरनगर की नेहा खातून की एंट्री! मोहसिन रजा को अध्यक्ष, नेहा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

error: Content is protected !!