WhatsApp Icon

टाण्डा की ऐतिहासिक हनुमानगढ़ी पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: पवित्र सरयू तट किनारे स्थित टाण्डा नगर के प्रसिद्ध श्री हनुमान गढ़ी मंदिर में बुढवा मंगल के पावन अवसर पर परम्परागत ढंग से श्री वीर हनुमान जी महाराज का भव्य श्रृंगार कर महाआरती की गई और उसके पश्चात भण्डारे का विधिवत शुरूआत हुआ।


बुढवा मंगल पर रामायण पाठ के समापन पर हवन, आरती विधि विधान से पंडित रमेश मिश्र ने सम्पन्न कराया। यजमान हनुमान गढ़ी के मंहत बाबा बजरंग दास रहे। मंगलवार को श्री वीर हनुमान जी महाराज का परम्परागत आलौकिक श्रृंगार हुआ।

श्री हनुमानगढ़ी पर प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु

श्री हनुमान गढ़ी के महंत बाबा बजरंग दास के संयोजन में शाम को श्री वीर हनुमान जी महाराज का पूरी भव्यता के साथ परम्परागत ढंग से आलौकिक श्रृंगार कर महाआरती हुई। श्री हनुमान गढी के महंत बाबा बजरंग दास ने बताया कि होलिकोत्सव व रंगपंचमी के पश्चात चैत्र कृष्ण पक्ष के प्रथम मंगल को बुढवा मंगल कहते हैं। इस मंगल को श्री हनुमान जी महाराज के निमित्त किया गया है। इस मंगल को श्री वीर हनुमान जी महाराज के पूजन अर्चन का विशेष महत्व है। इस अवसर पर श्री हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में मंगलवार की शाम आरती व श्रृंगार सम्पन्न कर वृहद स्तर पर आयोजित विशाल भण्डारे का शुभारम्भ हुआ। जिसमें भारी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने पूरी श्रद्धा व उत्साह के साथ कतार बद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मंदिर के बाबा हरीराम गोस्वामी, राजदेव दास, बाबा राम केदारदास, महात्मा रामचन्द्र दास, सेवादार हरी प्रसाद गोस्वामी, भोलानाथ चौरसिया व गुलशन, राकेश गुप्ता, शिवम गुप्ता सहित मंदिर से जुड़े श्रद्धालु पूरी सेवा भाव से लगे रहे। उक्त मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी धर्मवीर सिंह बग्गा, निवर्तमान सांसद रितेश पांडेय, रमेश गुप्ता, कृष्ण कुमार पांडेय उर्फ कक्कू पांडेय, तेजस्वी जायसवाल, अनुराग जायसवाल, रामेश्वर गुप्ता, कृष्ण कुमार सोनी, शुभम मिश्रा, मनोज गुप्ता, शुभम निखिल, पवन जायसवाल, हरिश्चंद्र आदि ने पहुंच कर प्रसाद ग्रहण किया।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में नाबालिगों से जुड़े दो मामलों में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो आरोपी गिरफ्तार—दो अन्य की तलाश तेज

बुनकरों की समस्याओं पर ‘सरकारी चौपाल’ कल! टाण्डा में जुटेंगे डीएम-एडीएम, बैंक और बिजली विभाग के अफसर

बरियावन बुलडोजर कांड पहुंचा CM योगी के दरबार! डीएम एसपी के संग प्रभारी मंत्री ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से की सीधी बात

error: Content is protected !!