WhatsApp Icon

बीटेक छात्रा को आत्महत्या करने पर मजबूर करने वाला ब्लैकमेलर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बी.टेक छात्रा को ब्लैक मेल कर आत्महत्या करने पर मजबूर करने वाले विकास राजभर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


बताते चलेंकि पुलिस कप्तान आवास के पीछे स्थित नारायण पुरम कालोनी निवासी हरदेव वर्मा की 20 वर्षीय पुत्री माया वर्मा का शव गत 29 मई की देर रात्रि में उसके किचन में दुपट्टा से झूलता मिला था और वहीं एक सुसाइट नोट भी था जिसमें पांच अलग अलग मोबाइल नंबर से ब्लैक मेल करने की बात लिखी थी और आत्महत्या करने का कारण भी उन्हीं ब्लैक मेलर को बताया था। मृतिका माया ने अपने परिजनों को भी मोबाइल नंबर से ब्लैक मेल करने की शिकायत किया था लेकिन नाम ज्ञात ना होने के कारण परिजनों ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं किया था, लेकिन माया की सुसाइट नोट से स्थिति साफ हो गई कि माया को आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया था।
अकबरपुर पुलिस में मुकदमा संख्या 401/25 पर धारा 108 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर मुखबिर की सूचना के आधार पर विकास राजभर पुत्र सर्वजीत राजभर निवासी कन्नुपुर थाना जलालपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

अन्य खबर

वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता इंद्रसेन लाल श्रीवास्तव के निधन से मचा कोहराम; महादेवा घाट पर नम आंखों से अंतिम विदाई

विकास योजनाओं पर अब होगी जवाबदेही की परीक्षा! 16 सितंबर को दिशा की बैठक, सांसद लालजी वर्मा की अध्यक्षता में अफसरों से मांगा जाएगा योजनाओं का हिसाब

शराब के ठेके पर खूनी संघर्ष, 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, मुकदमा दर्ज

error: Content is protected !!