WhatsApp Icon

विवादित बाउंड्रीवाल को क्षतिग्रस्त करने एवं घर में घुस कर पिटाई करने की पुलिस से शिकायत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: विवादित भूमि के बाउंड्री को क्षतिग्रस्त करने व घर में घुसकर चोरी करने का विरोध करने पर बुरी तरह से पिटाई की एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में पीड़ित ने विपक्षियों के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।


मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के वाजिदपुर देहात का है। पीड़ित आत्माराम ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वाजिदपुर देहात गाटा संख्या 21/30 में बीते 15 वर्षों से बैधानिक कब्जे के तहत बाउंड्री वॉल बनवाकर रह रहा था लेकिन विपक्षी छेदीलाल एवं चंदन पुत्रगण स्वर्गीय श्री राम निवासी जलालपुर, अभिषेक गुप्ता पुत्र उमाशंकर गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता पुत्र स्वर्गीय तीरथ लाल निवासी मेन मार्केट जलालपुर द्वारा अनावश्यक विवाद उत्पन्न करते हुए बीते मंगलवार शाम 05 बजे मेरे गैर मौजूदगी में बाउंड्री वाल को जबरन गिरकर, घर में मौजूद लोगों को सरिया, लाठी, डंडे धारदार हथियार से लैस होकर परिजनों को बुरी तरह मारपीट घर में रखें तीन सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन झुमका, तथा 80 हजार नगद उठा ले जाने का आरोप लगाया है। जिस संबंध में पीड़ित ने मुकदमा पंजीकृत कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

अन्य खबर

कुर्की मारपीट कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन: रामकिशन की मौत के मामले में दो गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद

वोटर लिस्ट में अब एक भी पात्र युवा न छूटे! अम्बेडकरनगर के कॉलेजों में प्रशासन ने तेज किया अभियान, ELC को बनाया हथियार

श्रमिकों के लिए योजनाओं का पिटारा खुला, डिजिटल लेबर चौक से रोजगार की राह भी दिखाई

error: Content is protected !!