WhatsApp Icon

आंशिक बदलाव के साथ बसपा की जिला कमेटी का एलान

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष ने जिला कमेटी की समीक्षा के बाद पदाधिकारियों में अंशिक बदलाव किया है।


बताते चलेंकि लोकसभा चुनाव के बाद बसपा सुपिमों द्वारा जिलाध्यक्ष सुनील सावंत गौतम पर भरोसा जताते हुए पुनः जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंप दिया था। दोबारा जिलाध्यक्ष बने सुनील सावंत गौतम ने लोकसभा में अपेक्षानुरूप प्रदर्शन ना करने पर बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल के समक्ष समीक्षा किया तथा जिला कार्यकारणी कमेटी में आंशिक बदलाव का एलान कर दिया। श्री सुनील ने रोहित प्रजापति को जहां जिला महासचिव की ज़िम्मेदारी सौंपी है वहीं अनिल शर्मा को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। अकरम इदरीसी को कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है जबकि विजय कुमार को सचिव बनाया गया है। तिलकधारी गौतम व अच्छेलाल भारतीय को जिला कार्यकारणी सदस्य बनाया गया है। बृजेश कुमार गौतम को जिला बामसेफ का संयोजक व डॉ कांशीराम को जिला वी.वी.एफ का संयोजक मनोनीत किया गया है।
बहरहाल लोकसभा में परिजित होने के बाद पुनः बसपा की कमान पाने के बाद बसपा जिलाध्यक्ष ने जिला कार्यकारणी में आंशिक बदलाव कर नई कमेटी घोषित कर दिया है।

अन्य खबर

बरियावन बुलडोजर कांड पहुंचा CM योगी के दरबार! डीएम एसपी के संग प्रभारी मंत्री ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से की सीधी बात

अम्बेडकरनगर में बड़ा सड़क हादसा: सरिया लदा ट्रक गहरे नाले में समाया, चालक-खलासी गंभीर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

error: Content is protected !!