WhatsApp Icon

सड़क दुर्घटना में बसपा के मुबारकपुर सेक्टर अध्यक्ष की मौत – कलाम शाह ने ली बड़ी जिम्मेदारी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बहुजन समाज पार्टी के मुबारकपुर सेक्टर अध्यक्ष इंद्रजीत गौतम की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई जिनका पोस्टमार्टम के उपरांत महादेवा घाट पर अंतिम संस्कार किया जा रहा है।


सेक्टर अध्यक्ष की सड़क दुर्घटना में मौत होने की सूचना पर बसपा लोकसभा प्रभारी मो.कलाम शाह, बसपा जिलाध्यक्ष सुनील सावंत गौतम, टाण्डा विधान सभा अध्यक्ष नृपति अम्बेश, जिला पंचायत सदस्य रोहित प्रजापति, बृजलाल भारतीय, मो.इरफान, मो.आलम शाह, मुबारकपुर सभासद मो.नसीम आदि मृतक के आवास पर पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाया।

बसपा जिलाध्यक्ष सुनील सावंत गौतम ने बताया कि मो.कलाम शाह द्वारा मृतक सेक्टर अध्यक्ष इंद्रजीत गौतम पुत्र स्व.कन्हैय्या के बच्चों की पढ़ाई लिखाई, पालन पोषण व शादी विवाह की ज़िम्मेदारी लिया गया है। सभासद मो.नसीम ने बताया कि गुरुवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बसपा सेक्टर अध्यक्ष घायल हो गए थे जिनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई और उनके शव का पोस्टमार्टम कराने के उपरांत महादेव घाट पर अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में नाबालिगों से जुड़े दो मामलों में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो आरोपी गिरफ्तार—दो अन्य की तलाश तेज

बुनकरों की समस्याओं पर ‘सरकारी चौपाल’ कल! टाण्डा में जुटेंगे डीएम-एडीएम, बैंक और बिजली विभाग के अफसर

बरियावन बुलडोजर कांड पहुंचा CM योगी के दरबार! डीएम एसपी के संग प्रभारी मंत्री ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से की सीधी बात

error: Content is protected !!