WhatsApp Icon

कार्यकर्ता सम्मेलन में बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने लोकसभा सीट पर कब्जा बरकरार रखने का किया दावा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बहुजन समाज पार्टी गरीबों की पार्टी है जो सब के हक हकूक अधिकारों की बात करती है, सरकार बनने पर संविधान के अनुसार सबको भागीदारी देने का काम करती है। बहुजन समाज पार्टी की जनपद अंबेडकरनगर की परंपरागत सीट रही है, आने वाले समय में रिकॉर्ड मतों से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद कलाम शाह ही विजई होंगे और बहन कुमारी मायावती के हाथो को मजबूत बनायेगी।


उक्त बातें विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए एक मैरिज लॉन में बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कही, उन्होंने यह भी कहा कि इतिहास गवाह है कि 1996 से लेकर अब तक कई बार बसपा का सांसद लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुआ है और आने वाले समय में भी बहुजन समाज पार्टी का भारी मतों से विजई होगा।
कार्यकर्ता सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद लोकसभा/राज्यसभा मंडल प्रभारी घनश्याम चंद्र खरवार ने अपने विचार रखते हुए कहा है कि बहुजन समाज पार्टी एक विचारधारा है जो बहुजन समाज को इस देश का हुक्मरान बनाना चाहती है इसके लिए बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने संविधान में एक वोट देने का कानून बनाकर बनने का रास्ता तैयार किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि सपा भाजपा के गलत नीतियों को पर्दाफाश करते हुए बसपा प्रत्याशी मोहम्मद कलाम को विजई बनाना होगा।
कार्यकर्ता सम्मेलन में मंडल प्रभारी दिलीप कुमार विमल, बलराम निषाद, विधानसभा प्रत्याशी मनोज वर्मा, जिला प्रभारी दयाराम राजभर, प्रभारी अरबिंद गौतम, जिलाध्यक्ष सुनील सावंत, सदस्य जिला पंचायत रोहित प्रजापति दबीर अहमद ने बसपा प्रत्याशी मोहम्मद कलाम को जिताने के लिए अपील किया।
जिला महासचिव दयानंद मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष नृपत अंबेश, अंकित वर्मा, रामचरित्र चौहान, रिंकू त्रिपाठी, राजबली, बृजलाल, बृजेश आदि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित हैं।

अन्य खबर

लोकतंत्र सेनानी को सलामी, जननेता की मां को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि, शोक में डूबा जिला

आंधी का कहर: आशियाना उजड़ा, पेड़ गिरा, टेंट उड़ा—किसानों पर भी मार

नागपुर में ‘राम सेवा’ का सम्मान: अम्बेडकरनगर के मनीष त्रिपाठी बने आकर्षण का केंद्र

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.