WhatsApp Icon

बीआरसी कार्यालय में हुई चोरी का सीओ ने किया पर्दाफाश – दो गिरफ्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: गोपाल सोनकर जलालपुर) खंड शिक्षा अधिकारी/बीआरसी कार्यालय जलालपुर में गत दिनों हुई चोरी का पुलिस क्षेत्राधिकारी जलालपुर ने पर्दाफाश करते हुए चार पहिया वाहन व भारी मात्रा में कम्प्यूटर सम्बन्धित सामानों को बरामद कर दी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।


बताते चलेंकि गत 28/29 फरवरी की रात्रि में जलालपुर बीआरसी कार्यालय से कम्यूटर सम्बन्धित काफी सामन चोरी हो गया था जिस सम्बन्ध में खंड शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर जलालपुर कोतवाली पुलिस जे मुकदमा संख्या 81/24 पर आईपीसी की धारा 380, 457, 411 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। उक्त घटना का सीओ जलालपुर देवेंद्र कुमार मौर्य व कोतवाली निरीक्षक दर्शन यादव ने संयुक्त रूप से घटना का पर्दाफाश कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने एवं उनके कब्जे से बीआरसी कार्यालय से चोरी हुए कम्प्यूटर सम्बन्धित सामानों को बरामद करने का दावा किया है। गिरफ्तार करने में उपनिरीक्षक सचिव कुमार मौर्य, हेड कांस्टेबल दुर्गेश सिंह, रोहित सिंह, जितेन्द्र शामिल रहे।
पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ के निर्देश व अपर पुलिस अधीक्षक श्यामदेव के मार्गदर्शन तथा सीओ देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में एसएचओ दर्शन यादव द्वारा हमराहियों के साथ क्षेत्र भ्रमण में थे कि मुखबिर की सूचना पर बोलोरो संख्या UP-40-Z-7125 को घेर कर रोका गया जिसमें से 03 अदद मॉनिटर, 03 अदद सीपीयू, 02 कीबोर्ड, 01 माउस, 01 एलईडी टीवी, व दो मोबाइल बरामद किया गया तथा अंकित गौतम पुत्र हरिगेन व अम्बेश कुमार पुत्र जगदम्बा निवासीगण दूधई थाना कटका को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा रहा है।
बहरहाल गत दिनों जलालपुर बीआरसी कार्यालय से हुई चोरी का सीओ व एसएचओ ने पर्दाफाश कर दिया है जिसकी क्षेत्र में सराहना हो रही है।

अन्य खबर

कलेक्ट्रेट पर विहिप-बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन: किछौछा दरगाह पर गंभीर आरोप, कानून व्यवस्था पर सवाल या कोई सियासी पटकथा!

टाण्डा चौक पर सियासी उबाल: भाजपा ने फूंका अखिलेश-राहुल का पुतला

एसपी के आदेश की भी अनदेखी! जलालपुर पुलिस पर ‘मुकदमा दबाने’ का आरोप, पीड़ित परिवार दर-दर भटकने को मजबूर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.