WhatsApp Icon

बोल बम के जयघोष से गूंजा जलालपुर, निकली भव्य कांवड़ यात्रा

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: सावन के पवित्र महीने में जलालपुर की धरती शिवमय हो उठी। नवदुर्गा कांवरिया मंडल, छत्रपति कांवरिया समिति समेत आधा दर्जन कांवरिया मंडलों के सैकड़ों शिवभक्त “बोल बम” के जयघोष करते हुए जलालपुर नगर के यादव चौराहा पर एकत्र हुए और वहां से रामजानकी मंदिर, बेलवाई होते हुए काशी विश्वनाथ धाम की ओर कांवड़ यात्रा के लिए रवाना हुए।
सड़कें भगवा रंग में रंग गईं, हर गली-मोहल्ला शिवभक्ति में डूबा नजर आया। बुलडोजर पर सवार कांवरिए, गगनभेदी उद्घोष, ढोल-नगाड़ों की थाप और भगवान शिव-पार्वती की मनमोहक झांकियों ने वातावरण को अलौकिक बना दिया। श्रद्धा और आस्था का यह अनुपम संगम देखने लायक था।

इस अवसर पर जलालपुर नगर पालिका परिषद द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गईं। पूरे यात्रा मार्ग की सफाई, पेयजल, फल, मिष्ठान्न और भगवा गमछों का वितरण भक्तों के लिए किया गया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाने पहुंचे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरी, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार, एवं लेखपाल गुलनाज बनो ने भक्तों को फल, मिठाई, पानी की बोतल और भगवा शॉल अर्पित कर सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया।
इस अवसर पर अनुज सोनकर, बेचन पांडे (पूर्व अध्यक्ष), कमर हयात (सभासद), अजीत निषाद (सभासद), दिलीप यादव (सभासद), रमेश मौर्य (पूर्व सभासद) और कुंदन सोनी सहित अनेक भक्तगण उपस्थित रहे और सेवा कार्यों में भाग लिया।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में बड़ा हादसा टला! खाई में पलटने से बाल-बाल बची आजमगढ़ से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस

खेत में मौत का ‘झटका’! युवक की जान लेने वाले तार का मालिक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

जलालपुर बार चुनाव में वीरेंद्र बहादुर सिंह का दबदबा! पांचवीं बार अध्यक्ष बन रचा इतिहास, जगदीश चंद्र यादव ने भी मारी बाजी

error: Content is protected !!