WhatsApp Icon

खतरे का सायरन बजते ही बुझानी होगी सभी लाइटें, ब्लैकआउट मॉक ड्रिल की समीक्षा

Sharing Is Caring:

 

आगामी 23 जनवरी को शाम 06 बजे से संपूर्ण जनपद में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल

अम्बेडकरनगर: आगामी 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर जनपद में नागरिक सुरक्षा के तहत ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इस संबंध में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर की उपस्थिति में जनपद स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि 23 जनवरी को शाम 06 बजे से संपूर्ण जनपद में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल की जाएगी। सायरन बजते ही नागरिकों को अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों की सभी लाइटें बंद कर ब्लैकआउट करना होगा।


हवाई हमले की चेतावनी व राहत अभ्यास
मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले की चेतावनी हेतु 02 मिनट तक ऊँची-नीची आवाज में सायरन बजाया जाएगा। खतरा टलने की सूचना 02 मिनट तक एक समान आवाज में सायरन बजाकर दी जाएगी। इस दौरान फायर सर्विस द्वारा आग बुझाने, नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों व आपदा मित्रों द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार, तथा गंभीर घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाने का अभ्यास किया जाएगा।

ब्लैकआउट के समय क्या करें?

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती ज्योत्सना बंद ने नागरिकों को जागरूक करते हुए आवश्यक निर्देश साझा किए-
◆सायरन बजते ही शांतिपूर्वक सुरक्षित स्थान पर शरण लें
◆अफवाहों से बचें, प्रशासन के निर्देशों का पालन करें
◆बच्चों व परिवार को जागरूक रखें, घबराएं नहीं
◆मोबाइल/रेडियो पर सरकारी अलर्ट सुनें
◆सुरक्षित शरण स्थल व बंकर की जानकारी रखें
◆बिना खिड़की का मजबूत कमरा तैयार रखें
◆पीने का पानी (कम से कम 3 दिन), सूखा भोजन, फर्स्ट एड किट, टॉर्च व अतिरिक्त सेल रखें
जरूरी दस्तावेज सुरक्षित रखें
◆खिड़कियों पर मोटे पर्दे या काला कागज लगाएं
शीशे से दूर रहें, ज़मीन पर लेट जाएं
◆सरकारी निर्देश मिलने पर ही बाहर निकलें
◆संदिग्ध वस्तु या बम दिखे तो न छुएं, पुलिस को सूचित करें
◆सड़क पर हों तो वाहन किनारे खड़ा कर लाइट बंद करें
◆ट्रैफिक नियमों व पुलिस/आपदा कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।

जिलाधिकारी की अपील
जिलाधिकारी ने कहा कि यह अभ्यास नागरिकों की सुरक्षा के लिए है, इसे गंभीरता से लें और प्रशासन का सहयोग करें ताकि किसी भी आपात स्थिति में जान-माल की क्षति न्यूनतम की जा सके।
बैठक में जिला विकास अधिकारी, क्षेत्राधिकारी नगर, अधिशासी अधिकारी अकबरपुर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य खबर

झांसा, शोषण, धमकी व ब्लैकमेलिंग का खेल खत्म: पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अम्बेडकरनगर में ग्राम चौपाल व समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान

फर्जी नंबर प्लेट के सहारे लखनऊ तक दौड़ रही हैं कई बसें, बड़ा मामला उजागर, परिवहन विभाग पर भी उठी उंगली, मुकदमा दर्ज

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.