WhatsApp Icon

भाजपा ने काफी हर्षोउल्लास के साथ निकाली तिरंगा बाइक यात्रा

Sharing Is Caring:

अंबेडकरनगर: भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जिस प्रकार से लोगों के साथ मिल कर देश भर में हर्षोल्लास के साथ राष्ट्र की एकता और अखंडता की प्रतिबद्धता के साथ हर घर तिरंगा फहराने और तिरंगा यात्रा सहित विभिन्न देश भक्ति के कार्यक्रमों को मनाती चले आए हैं। उसी प्रतिबद्धता और हर्षोल्लास के साथ भाजपा हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम मना रही है।


सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन और जिला संयोजक डाक्टर रजनीश सिंह, सह संयोजक विनय पाण्डेय की देख रेख में विधान सभा आलापुर में युवा मोर्चा के प्रिंस वर्मा के संयोजन और मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख अरविंद, जलालपुर में युवा मोर्चा जिला महामंत्री संजीव सिंह और मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय, टांडा में युवा मोर्चा के प्रवीण दुबे और अकबरपुर में युवा मोर्चा जिला महामंत्री अतुल मिश्र के संयोजन में हजारों दो पहिया वाहन से कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाला।
जिला मुख्यालय पर विधान सभा अकबरपुर की निकली तिरंगा यात्रा को पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद ने युवा मोर्चा क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी शिवम सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद वर्मा, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय की उपस्थिति में झंडा दिखा कर नगर भ्रमण पर रवाना किया।
तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा और युवा मोर्चा कार्यकर्ता भ्रमण के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् की जयकार के नारे लगाते हुए कतार में दो पहिया वाहन से चल रहे थे।तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी, राम प्रकाश यादव,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, अनीता कमल, जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता, जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह, भूमि विकास बैंक चेयर मैन अशोक उपाध्याय, राम सूरत मौर्य, जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,पंकज वर्मा, तेजस्वी जायसवाल, शशि द्विवेदी,अरविंद सिंह डिंपू, अमित गिरि, महेंद्र वर्मा, आदित्य दुबे छोटू, राधे श्याम पाण्डेय,राम विनय वर्मा, अभय सिंह मोनू,प्रिंस वर्मा, सत्यम ओझा, नंद कुमार तिवारी राना, विशाल सिंह, दुर्गेश मिश्र, शुभम पाण्डेय सहित सैकड़ों भाजपा और युवा मोर्चा कार्यकर्ता शामिल रहे।

अन्य खबर

तीन साल की सेवा के बाद मुबारकपुर से विदा हुए जेई संजय यादव, अकबरपुर (शहरी) विद्युत उपकेंद्र में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

20 रुपये में टूटा बर्तन जोड़कर जीता भरोसा, फिर ‘ऑफर’ का झांसा देकर उतरवा लिए जेवर; शहजादपुर में सक्रिय ठग गैंग का बड़ा वार

मंत्री नंदी का टांडा में मेगा दांव! ‘शिव शक्ति होलसेल बाजार’ का शुभारंभ, 100 युवाओं को रोजगार और विदेशों तक पहुंचेगा टांडा का कारोबार

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.