WhatsApp Icon

भाजपा मंडलवार तिरंगा यात्रा निकाल कर आमजनों के दिलों में जगा रही है देशप्रेम की अलख

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: 78वें स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर जनपद में भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन एवं जिला संयोजक बाबा राम शब्द यादव के संयोजन में भाजपा ने मंडलों में भारत माता की जय, वंदे मातरम की गगनभेदी नारे के साथ सैकड़ों की संख्या में लोगों के साथ तिरंगा यात्रा निकाल कर जन जन में देश भक्ति की अलख जगाते हुए अपने घरों पर तिरंगा फहराने का संदेश दिया।
जलालपुर विधान सभा क्षेत्र की जीवत मण्डल के कर्बला बाजार में निकली तिरंगा यात्रा के अतिथि सहकारिता प्रकोष्ठ जिला संयोजक राजेश सिंह बबलू,निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी,पंकज वर्मा,राम किशोर राजभर, अमर नाथ सिंह,सरिता निषाद सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहे।
कटेहरी बाजार में निकली तिरंगा यात्रा में अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष रमा शंकर,जिला उपाध्यक्ष डॉ राना रणधीर सिंह, जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव,सर्वेश प्रताप सिंह सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।


टांडा के सद्दरपुर मंडल की तिरंगा यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता, सुनील पासवान,सूर्यकांत वर्मा, राम धनी वर्मा शामिल रहे।
तिरंगा यात्रा के दौरान अतिथियों ने कहा कि तिरंगा के सम्मान में भाजपा कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा निकाल कर देश की एकता और अखंडता का संकल्प दिला रहे हैं।कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति और कुशल नेतृत्व में भारत आत्म निर्भर बन रहा है।कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन बान और शान है।तिरंगा हमें देश की एकता, अखंडता और बलिदान की याद दिलाता है। इसके सम्मान की रक्षा करना हर भारतीय का कर्तव्य है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि जनपद के मंडलों में तीन दिन से चल रही तिरंगा यात्रा का शेष बचे 11 मंडलों में मंगलवार को निकले यात्रा के साथ समापन हो गया।

अन्य खबर

अंबेडकरनगर के मशहूर चिकित्सक डॉ. डीपी वर्मा का निधन, इलाज के दौरान थमी सांस; कोरोना काल की सेवाएं रहेंगी याद, शोक संवेदना का सिलसिला जारी

अंबेडकरनगर में खाकी को झकझोर देने वाली घटना, दो दिन पहले छुट्टी से लौटे आरक्षी का कमरे में मिला शव

तनाव-अवसाद को नजरअंदाज न करें, समय पर मदद लें: मेडिकल कॉलेज में आत्महत्या रोकथाम का संदेश, राजयोग से सिखाया मन को शांत रखने का मंत्र

error: Content is protected !!