WhatsApp Icon

भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता तन्मयता से क्षेत्र में रोज निकल कर लोगों से करें संपर्क : धर्मेंद्र सिंह

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर:भाजपा की 55 लोकसभा प्रबंधन चुनाव समिति के टांडा विधानसभा की बैठक चुनाव कार्यालय नेहरू नगर में संपन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता 55 लोकसभा प्रभारी धर्मेंद्र सिंह टिल्लू ने किया। वह संचालन टांडा विधानसभा के संयोजक रमेश गुप्ता जी ने किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए धर्मेंद्र सिंह टिल्लू ने टांडा विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति के सभी पदाधिकारी को उनके दायित्व के बारे में चुनाव प्रबंधन समिति के सभी पदाधिकारी को उनके कार्यों के बारे में भी विस्तृत चर्चा करते हुए उनके कार्यों के बारे में भी समझाते हुए अपने कार्यों में और तेजी लाने का निर्देश दिया। और आगामी कार्यक्रमों के बारे में भी टांडा चुनाव प्रबंधन समिति के पदाधिकारी से विस्तृत चर्चा की चर्चा की। धर्मेंद्र सिंह टिल्लू ने कहा अब ज्यादा दिन चुनाव का नहीं बचा है भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता तन्मयता से क्षेत्र में रोज निकले लोगों से संपर्क करें, कोई भी छूटे ना सब से मिले और भाजपा के जन कल्याणकारी योजनाओं एवम नीतियों के बारे में बताएं कार्यकर्ता अपने अपने बूथों को मजबूती से पकड़ कर रखें एक वोट पर निगाह रखें। बैठक को पूर्व जिला अध्यक्ष कपिल देव वर्मा जी ने भी संबोधित किया उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथों पर सजग रहने की बात कही जनसंपर्क कार्यक्रम को और तेज करने की बात कही उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के कगार पर है हमारे कार्यकर्ता क्षेत्र में कड़ी मेहनत कर रहे हैं लोगों से जनसंपर्क कर रहे हैं हम निश्चित रूप से बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक संजू देवी, टांडा विधानसभा प्रभारी संजय सिंह, टांडा विधानसभा संयोजक रमेश चंद्र गुप्ता, बसखारी ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, मीडिया प्रभारी राजेश सिंह, चंद्रिका प्रसाद चंद्रिका प्रसाद, रूद्रप्रसाद उपाध्याय, हसवर मंडल अध्यक्ष सुग्रीव कनौजिया, सदरपुर मंडल अध्यक्ष रामधनी वर्मा, टांडा मंडल अध्यक्ष तेजस्वी जायसवाल, सुनील पासवान सुनील पासवान, जवाहरलाल मौर्य, अंकित जायसवाल, गौतम उपाध्याय, दुर्गेश पाठक, रफत एजाज, सुमन गुप्ता, रिंकू गौड, आशीष सोनी , जयप्रकाश यादव, सर्वेश सिंह, अमित सिंह, अखिल कपूर, सुभाष मांझी, विपिन कुमार सहित तमाम कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में नाबालिगों से जुड़े दो मामलों में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो आरोपी गिरफ्तार—दो अन्य की तलाश तेज

बुनकरों की समस्याओं पर ‘सरकारी चौपाल’ कल! टाण्डा में जुटेंगे डीएम-एडीएम, बैंक और बिजली विभाग के अफसर

बरियावन बुलडोजर कांड पहुंचा CM योगी के दरबार! डीएम एसपी के संग प्रभारी मंत्री ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से की सीधी बात

error: Content is protected !!