WhatsApp Icon

रितेश पाण्डेय जीत को लेकर आश्वस्त है भाजपाई – हज़ार किलो देशी घी के लड्डू का दिया ऑर्डर

Sharing Is Caring:

गठबंधन के सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा ने बुलाई प्रेस कांफ्रेस

अम्बेडकरनगर: 18वीं लोकसभा का चुनाव पूरे देश में सम्पन्न हो चुका है जिसकी मतगणना 04 जून को होगी। देश में एनडीए व गठबंधन की सरकार बनने एवं स्थानीय स्तर पर प्रत्याशियों की जीत हार को लेकर चर्चाएं काफी तेज है। इस दौरान गठबंधन के सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा ने मतगणना के एक दिन पूर्व अकबरपुर के एक प्रतिष्ठि होटल में प्रेस कांफ्रेंस भी बुलाया है।


अम्बेडकरनगर 55 लोकसभा क्षेत्र का चुनाव छठवें चरण में गत 25 मई को शांतिपूर्ण माहौल में सकुशल सम्पन्न हुआ था तथा 04 जून को राजकीय इंजीनियरिंग कालेज अकबरपुर में होने वाली मतगणना को लेकर प्रशासन ने कई चरण में सुरक्षा का खाका तैयार किया है।चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रितेश पांडेय व गठबंधन के सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा में सीधी टक्कर दिखाई दे रही है। दोनों तरफ से जीत का दावा किया जा रहा है। सपा समर्थक जहां अपनी जीत की यकीनी बता रहे हैं वहीं भाजपा भी अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रदीप कुमार उर्फ शंकर गुप्ता ने रितेश पांडेय की जीत की मज़बूत दावेदारी पेश करते हुए 10 कुन्तल (एक हजार किलो) देशी घी के लड्डू का आर्डर दे दिया है। टाण्डा नगर क्षेत्र की प्रसिद्ध मिठाई की दुकान राजू कैफे पर 1000 किलो देशी घी के लड्डू का ऑर्डर 01 जून को दिया गया है। राजू कैफे की बिल संख्या 19 पर 04 जून को देशी घी का लड्डू देना है हालांकि ऑर्डर कॉपी पर मूल्य नहीं लिखा गया है।
सोशल मीडिया पर हार जीत का दावा किया जा रहा है और इस बीच रक हज़ार किलो देशी घी के लड्डू की बिल भी खूब वायरल हो रही है।

अन्य खबर

अकबरपुर जंक्शन पर ट्रेन की चपेट में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत, RPF और वन विभाग ने पूरे सम्मान के साथ कराया अंतिम संस्कार

‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे’ के बाद अम्बेडकरनगर में कांग्रेस ने खत्म किया अनिश्चितकालीन धरना, कैंडल मार्च निकाल कर दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि

18 दिन तक चलता रहा मौत का अस्पताल! अब ‘जय इन्द्रा हॉस्पिटल’ पर प्रशासन का ताला, संचालक फरार, रजिस्टर और अल्ट्रासाउंड मशीन भी गायब

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.