WhatsApp Icon

तीन लाख से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाने का लक्ष्य: पदम सेन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: पूरे देश में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे डिजिटल और ऑफ लाइन सदस्यता एवं सरकार की उपलब्धियों को ले कर भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य जिला प्रभारी पदमसेन चौधरी और भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने प्रेस वार्ता को सम्बोधित किया।


भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पदम सेन चौधरी ने प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने सबसे पहले डिजिटल सदस्यता अभियान 2014-15 और 2019 में विशेष सदस्यता अभियान चलाया था। 2015 में 01 करोड़ 86 लाख लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया था और 2019 में 90 लाख और 2022 में 30 लाख सदस्यता हुई थी। इस बार जनपद को 03 लाख से अधिक लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। 2024 भाजपा का संगठन वर्ष है। कहा कि इस बार भाजपा की सदस्यता के लिए संगठन ने मोबाइल नंबर 8800002024 जारी कर डिजिटल रूप से सदस्यता का शुभारंभ किया है। कहा कि 02 सितम्बर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को और 03 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं केशव मौर्य को प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने समारोह पूर्वक सदस्यता ग्रहण कराया था। कहा कि जनप्रतिनिधियों से लेकर भाजपा पदाधिकारियों और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को सदस्यता का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कहा कि भाजपा की सदस्यता तीन चरणों में किया जायेगा। प्रथम चरण 02 सितंबर से 25 सितंबर,द्वितीय चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर एवम तृतीय चरण 16 से 31 अक्टूबर तक चलेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि भाजपा प्रत्येक रविवार को अटल सदस्यता पर्व मनाएगी। यह वर्ष अटल जी का शताब्दी वर्ष भी है। इस दिन सदस्यता अभियान में विशिष्ट लोगों चिकित्सक, अभियंता वर्ग, प्रोफेशनल कार्य करने वाले सी ए, शिक्षक,साहित्यकार,नाट्यकार, कला वर्ग के विशिष्ट लोगों महिला,युवा,किसान,प्रबुद्ध वर्ग, व्यापारी, खिलाड़ी, सहकारिता समूहों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवम स्वयं सहायता समूहों के पास जाकर सदस्य बनाया जायेगा।उन्होंने सदस्यता अभियान से जुड़े किसी भी प्रश्न और सहायता के लिए भाजपा ने हेल्प लाइन नंबर 8860147147 भी जारी किया है।
प्रेस वार्ता में विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, चेयर मैन चंद्र प्रकाश वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय उपस्थित रहे।

अन्य खबर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

शबाना नाज़ के पक्ष में ‘डबल अदालती फैसला’! पति हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, अब हाईकोर्ट ने भी अवमानना केस किया खारिज

रात्रि में जेसीबी से घर गिराने के मामले में अकबरपुर इंस्पेक्टर निलंबित, एसआई सहित दो अन्य पर भी कार्यवाही

error: Content is protected !!