WhatsApp Icon

चुनाव प्रचार के अंतिम समय मे भाजपा ने झोंकी ताकत, धुंआधार जन सम्पर्क और चौपाल

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: चुनाव प्रचार की समाप्ति की दिनों में पूर्व भाजपा नेता धुंआधार जन सम्पर्क और चौपाल कर मतदाताओं को भाजपा प्रत्याशी धर्म राज निषाद के पक्ष में माहौल बनाते हुए क्षेत्र की विकास और सुशासन के लिए भाजपा को वोट देने का आवाहन कर रहे हैं।


रविवार को प्रदेश की महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने श्रवण क्षेत्र मण्डल के चिंवटीपारा, भीखी का पुरवा में भाजपा जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद, बाबा ओम प्रकाश गोस्वामी के साथ अनुसूचित वर्ग के लोगों के बीच चौपाल करते हुए कहा कि 2017 के पहले सपा सरकार में प्रदेश में अमन चैन नहीं थी।प्रदेश में गुंडाराज कायम था। सपा सरकार तुष्टीकरण करती थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व बनी भाजपा सरकार में दंगे नहीं होते हैं। बहन बेटियां सुरक्षित हैं।भाजपा सरकार सभी वर्गों के लिए बिना भेदभाव किए कार्य कर रही है।प्रदेश में सभी जातियों और वर्गों के लोग अमन चैन से रह रहे हैं।कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और समृद्धि पर विशेष कार्य कर रही है।कहा कि 2 लाख से अधिक महिलाएं पी एम स्वनिधि योजना से लाभांवित हुई हैं।प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना से 60 लाख माताएं लाभांवित हुई हैं।
जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री स्कूल के रूप में उच्चीकृत किया जा रहा है।आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि 13.73 लाख महिलाएं लाभांवित हुई हैं।60 हजार महिला एवं सहायता समूहों के माध्यम से पुष्टाहार का वितरण भाजपा सरकार ने किया है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने जारी विज्ञप्ति में बताया है कि भाजपा प्रत्याशी धर्म राज निषाद,प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह,आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह,जिला प्रभारी पदम सेन चौधरी भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी,विधान परिषद सदस्य डॉ हरिओम पाण्डेय,पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,सुधा वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,कपिल देव वर्मा,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,विधान सभा संयोजक रमा शंकर सिंह,पूर्व विधायक संजू देवी,जय राम विमल, जिला उपाध्यक्ष डॉ राना रणधीर सिंह,मनोज मिश्र,रमेश चंद्र गुप्ता,डॉ रजनीश सिंह,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,संजय सिंह,पंकज वर्मा,विनय पाण्डेय,इंद्रेश निषाद,विद्यावती राजभर,ओम प्रकाश उपाध्याय,डॉ पूनम राय, कपिल देव तिवारी,के के मिश्र,आदित्य शुक्ल, नरेंद्र मोहन सिंह उर्फ संजय सिंह,राम किशोर राजभर,डॉ विनोद कुमार,नन्द कुमार तिवारी राना,रघुनंदन राजभर आदि भाजपा प्रत्याशी धर्म राज निषाद के समर्थन में सघन जन सम्पर्क कर रहे हैं।

अन्य खबर

अखिलेश की गिरफ्तारी की खबर से भड़के सपाई, रात में ही सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता; अकबरपुर, जलालपुर और आलापुर में धरना-प्रदर्शन, गूंजे सरकार विरोधी नारे

दिनदहाड़े खजूरी बाजार में चली गोली! दुकान पर बैठे युवक को मारी गोली, SP पहुंचीं मौके पर; तीन नामजद समेत चार पर केस

घर में रखा आधा कटा कटहल बना जहर! एक ही परिवार के 7 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार, अस्पताल में भर्ती

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.