WhatsApp Icon

जानिए, अभी तक भाजपा, सपा व बसपा ने चुनाव में कितना किया खर्चा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के मद्देनजर आदर्श आचार सहिंता के अनुपालन के साथ चुनावी व्यय पर नजर रखने के लिए व्यय प्रेक्षक राजा भट्टाचार्जी की अध्यक्षता में प्रभारी व्यय अनुवीक्षण सेल बृजलाल वरिष्ठ कोषाधिकारी, सहायक व्यय प्रेक्षक राहुल कुमार पांडेय एवं अनिल कुमार मिश्र तथा समस्त लेखा टीम की उपस्थिति में शुक्रवार को कलक्ट्रेट के सभागार में बैठक संपन्न करायी गई। जिसमें व्यय प्रेक्षक के द्वारा समस्त लेखा टीम और समस्त सहायक व्यय प्रेक्षक के साथ प्रत्याशियों के चुनावी खर्चे के रजिस्टर का दूसरी बार मिलान किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी का 16.95 लाख, समाजवादी पार्टी के द्वारा 11.40 लाख तथा बहुजन समाज पार्टी के द्वारा 05.20 लाख खर्चा किया गया है।

व्यय प्रेक्षक।द्वारा प्रत्येक दिन 1:30 अपराह्न से 2:30 तक NIC अथवा कलक्ट्रेट में उपस्थित रहेंगे कोई भी प्रत्याशी अथवा मतदाता किसी प्रकार कि शिकायत अथवा सुझाव के लिए व्यय प्रेक्षक के नंबर 8528502061 पर सम्पर्क कर सकता है।
बहरहाल लोकसभा चुनाव में अभी तक भाजपा ने जहां लगभग 17 लाख रुपया खर्च किया है वहीं सपा ने 12 लाख से भी कम खर्च किया जबकि बसपा ने मात्र सवा पांच लाख रुपया ही खर्च किया है हालांकि ये खर्च पार्टियों द्वारा जिला निर्वाचन आयोग को लिखित रूप से बताया गया है जबकि चर्चा है कि लोकसभा चुनाव में रुपयों को पानी की तरह बहाया जा रहा है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में नाबालिगों से जुड़े दो मामलों में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो आरोपी गिरफ्तार—दो अन्य की तलाश तेज

बुनकरों की समस्याओं पर ‘सरकारी चौपाल’ कल! टाण्डा में जुटेंगे डीएम-एडीएम, बैंक और बिजली विभाग के अफसर

बरियावन बुलडोजर कांड पहुंचा CM योगी के दरबार! डीएम एसपी के संग प्रभारी मंत्री ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से की सीधी बात

error: Content is protected !!