WhatsApp Icon

भाजपा ने सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया बाबा साहब की 134वीं जयंती

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: भारतीय संविधान निर्मात्री समिति अध्यक्ष भारत रत्न बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की 134वीं जयंती पर भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन एवं अंबेडकर जयंती कार्यक्रम के जिला संयोजक भाजपा जिलामंत्री चंद्रिका प्रसाद के संयोजकत्व में सामाजिक समरसता दिवस के रूप में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन सहित मण्डलों की शक्तिकेंद्र और बूथों पर डॉ भीम राव अंबेडकर की मूर्तियों की साफ सफाई एवं मूर्ति और चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए मनाया।


विधान परिषद सदस्य डॉ हरिओम पाण्डेय एवं पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने कलेक्ट्रेट स्थित डॉ अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। नेताद्वय ने माल्यार्पण कर कहा कि डॉ अंबेडकर हमेशा वंचितों और दलितों और अन्य वर्गों को एक साथ चलने और देश की संप्रभुता के लिए लड़ाई लड़ते रहे।भारत की संविधान के निर्माण में अहम भूमिका निभाया था।
समरसता दिवस कार्यक्रम के जिला संयोजक चंद्रिका प्रसाद ने बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर के मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए कहा कि भाजपा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार ने डॉ अंबेडकर की जन्म स्थली से लेकर उनकी कई अन्य स्मृति स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित कर उनकी स्मृतियों को सजाने और संवारने का कार्य किया है। कहा कि कांग्रेस पार्टी, जवाहर लाल नेहरू एंड कम्पनी के लोगों ने बाबा साहब को दो बार चुनाव हराने का काम किया था। तीसरी बार डॉ अंबेडकर चुनाव जीत कर संविधान सभा में पहुंचे। बाब साहब ने केंद्र सरकार में श्रम एवं कानून मंत्री के पद से नेहरू एंड कम्पनी से मतभेदों के कारण इस्तीफा दे दिया था।
भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में डॉ अंबेडकर के चित्र पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, भाजपा नेता विद्यावती राजभर, नगर अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, सुनील राजभर, प्रेमचंद्र वर्मा, अमित सिंह सानू,उमाशंकर सिंह, शुभम पाण्डेय, दुर्गेश शाहू, अशोक कन्नौजिया आदि ने पुष्प अर्पित किया।
भाजपा के समरसता दिवस पर विभिन्न स्थानों पर डॉ भीम राव अंबेडकर की मूर्तियों और चित्रों पर मुख्य रूप से पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय, विधायक धर्म राज निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,रमा शंकर सिंह,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,जय राम विमल,अनीता कमल,चेयर मैन चंद्र प्रकाश वर्मा,ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, प्रतिनिधि आनंद वर्मा,जिला उपाध्यक्ष डॉ राना रणधीर सिंह, मनोज मिश्र, रमेश चंद्र गुप्ता, सुमन पाण्डेय, डॉ रजनीश सिंह, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, अमरेंद्र कांत सिंह, सुरेश कन्नौजिया, दिलीप पटेल देव, जिला मंत्री संजय सिंह, विनय पाण्डेय, दीपक तिवारी,पंकज वर्मा, सुनील पासवान, इंद्रेश निषाद, राम किशोर राजभर, संजीव मिश्र सुरेश अग्रहरि, शाश्वत मिश्र, नंद कुमार तिवारी राना, अतुल मिश्रा, शशि द्विवेदी, अरविंद सिंह डिंपू,राम धनी सोनकर, प्रदीप मिश्रा रिंकू,संदीप गुप्ता, अतुल वर्मा आदि शामिल रहे।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में दो दर्दनाक सड़क हादसे, दो युवकों की मौत से परिवारों में मचा कोहराम

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.