WhatsApp Icon

टाण्डा में भी काली पट्टी बांधकर भाजपा ने किया प्रदर्शन, सपा के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: भारतीय जनता पार्टी के टाण्डा नगर अध्यक्ष तेजस्वी जायसवाल के नेतृत्व में ताज तिराहा पर स्थित बाबा साहब प्रतिमा के समक्ष ज़बरदस्त प्रदर्शन करते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा गया। भारत रत्न बाबा साहेब के चित्र से छेड़छाड़ कर अखिलेश यादव का चित्र जोड़ने से आक्रोशित भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता ने कहा कि डॉ भीम राव अम्बेडकर जी का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जा सकता है।


बताते चलेंकि एक सपा कार्यकर्ता द्वारा अखिलेश यादव को एक चित्र भेंट किया गया जिसमें बाबा साहेब की आधी फ़ोटो के साथ अखिलेश यादव का आधा फ़ोटो जोड़ा गया था और उक्त तश्वीर को बैनर पर भी लगा कर सपा के पीडीए को मजबूत बनाने का नारा दिया गया। बाबा साहेब के चित्र के साथ छेड़छाड़ से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश पैदा हो गया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व टाण्डा विधान सभा के प्रत्याशी रह चुके कपिलदेव वर्मा ने भी कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए सपा के खिलाफ अभियान चलाने का एलान किया। जलालपुर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंच कर अपनी बाहों पर काली पट्टी बांधते हुए सपा के खिलाफ नारेबाजी किया। टाण्डा नगर के ताज तिराहा पर भी काली पट्टी बांधकर जबरदस्त प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई जहां श्याम बाबू गुप्ता, सभासद राकेश गुप्ता, सभासद घिसियावन मौर्य, सभासद आशीष यादव, सभासद दशरथ मांझी, सभासद अमीर चन्द, पूर्व सभासद प्रिंस रॉय, गुड्डू प्रधान, दिनेश मौर्य, पिंटू सोनी, राकेश सोनकर आदि मौजूद रहे।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में दो दर्दनाक सड़क हादसे, दो युवकों की मौत से परिवारों में मचा कोहराम

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.