WhatsApp Icon

अतिक्रमण मामले में नाराज़ भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष से भेंट कर दिया धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: पीडब्ल्यूडी की जमीन में किए गए अतिक्रमण के मामले में भाजपा कार्यकर्ता के अतिक्रमण को तोड़ने तथा सपा कार्यकर्ता के अतिक्रमण को छोड़ देने के मामले में आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ता द्वारा जिलाध्यक्ष से मिलकर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई है।


मामला जलालपुर तहसील क्षेत्र के नेवादा पैकौली बाजार का है। पुली बाजार निवासी रवि मौर्य भाजपा का मंडल अध्यक्ष है जिसके विरुद्ध सपा कार्यकर्ता अशोक मौर्य द्वारा पीडब्ल्यूडी में सड़क के किनारे की जमीन पर अवैध निर्माण करने की शिकायत की गई थी जबकि अशोक मौर्य के विरुद्ध रवि मौर्य द्वारा अतिक्रमण करने की शिकायत की गई थी। उप जिलाधिकारी द्वारा मामले की जांच करने पर दोनों अतिक्रमण के मामले सही पाये गये। इस पर रवि वर्मा द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए 05 दिन का समय मांगा गया था जिसे उप जिलाधिकारी द्वारा स्वीकृत भी किया गया था। इसके बावजूद भी प्रशासन द्वारा दूसरे ही दिन जेसीबी लगवा कर भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि मौर्य के अतिक्रमण को गिरा दिया गया। जबकि दूसरे अतिक्रमण को छोड़ दिया गया। इस कार्रवाई से आक्रोशित भाजपा मंडल अध्यक्ष ने प्रशासन द्वारा उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जिलाध्यक्ष से मिलकर तहसील प्रशासन के विरुद्ध धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
इस संबंध में उपजिलाधिकारी सुभाष सिंह ने बताया की गिराया गया अतिक्रमण पीडब्लूडी के संतुति पर हटाया गया है जबकि दूसरे पक्ष का पीडब्लू डी की संतुति नही थी इसलिए कोई कार्यवाही नहीं की गई पीडब्लूडी के संतुति के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

अन्य खबर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

शबाना नाज़ के पक्ष में ‘डबल अदालती फैसला’! पति हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, अब हाईकोर्ट ने भी अवमानना केस किया खारिज

रात्रि में जेसीबी से घर गिराने के मामले में अकबरपुर इंस्पेक्टर निलंबित, एसआई सहित दो अन्य पर भी कार्यवाही

error: Content is protected !!