WhatsApp Icon

अबकी बार 400 के पार का गुण सिखाने टाण्डा पहुंचे प्रदेश के मंत्री व भाजपा के महामंत्री

Sharing Is Caring:

भाजपा ने बिना भेदभाव के योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया : राकेश राठौर

अम्बेडकरनगर: टाण्डा विधान सभा बूथ अध्यक्ष की बैठक में अपरिहार्य कारणों से स्वतंत्र देव सिंह शामिल नहीं हो सके जबकि प्रदेश सरकार के मंत्री और भाजपा के महामंत्री ने पहुंच कर कार्यकर्ताओं को चुनाव में विजयश्री होने का गुण सिखाया।


भारतीय जनता पार्टी के विधान सभा टाण्डा क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र प्रभारी, प्रवासी सम्मेलन टाण्डा विधान सभा क्षेत्र के ग्राम सुलेमपुर परसावां में स्थित लालीमा मैरेज लान में सम्पन्न हुआ।जिसमें प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश राठौर व प्रदेश भाजपा महामंत्री संजय राय ने सम्मेलन में भाजपा के चुनाव के गुण बताते हुए कहा कि विकसित भारत बनाने के लिए भाजपा इस चुनाव में 400 से अधिक लोक सभा सीट जीतेगी जिसमें सबसे बड़ा योगदान आप लोगों का होगा। भाजपा ने बिना भेद भाव के सभी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया है, भाजपा का संकल्प इस बार 400 पार है। भजपा 400 से अधिक लोक सभा सीट जीतेगी और तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बनेंगें।
दोनों नेताओ ने कहा कि देश की 80 करोड़ जनता को जहां मोदी जी राशन उपलब्ध करा रहे है वहीं आयुष मान कार्ड उज्ज्वला गैस योजना व प्रधानमंत्री आवास योजना का बखान करते हुए किया और पिछली सरकारों को भ्र्ष्टाचार की जननी बताते हुए कहा कि आगामी 25 मई को एक एक वोट भाजपा को दिलवाएं और जो लोग बाहर है उनके नंबर पता कर उन्हें फोन कर बुलाये और वोट डलवाएं उनमें राष्ट्र प्रेम की भावना जगाए।दोनों नेताओं ने कहा कि टाण्डा विधान सभा के इस सम्मेलन से प्रतीत होता है कि टाण्डा विधान सभा के साथ पूरे अम्बेडकर नगर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी रितेश पांडेय प्रचंड मतों से जीतेगें।
सम्मेलन में प्रत्यासी रितेश पांडेय ने कहा कि आप जैसे लोग ही पार्टी की रीढ़ है आपके परिश्रम से ही भाजपा यहां तक पहुंची है. इस बार 400 पार के नारे को साकार करने में भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सम्मेलन की जिलाध्यक्ष त्रयम्बक तिवारी, लोक सभा प्रभारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू,अवधेश दिवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष साधु वर्मा, मनोज मिश्रा,कपिलदेव वर्मा, रमाशंकर सिंह, संजय सिंह लोकसभा संयोजक, ब्लाक प्रमुख नरेंद्र मोहन उर्फ सजंय सिंह, मनोज मिश्रा, ब्लाक प्रमुख आशीष मिश्रा, डा. शिवपूजन वर्मा, रफअत एजाज, ओमकार गुप्ता, तेजस्वी जायसवाल, तामेश्वर गुप्ता, रमेश गुप्ता राजेश सिंह, आशीष यादव, दशरथ मांझी आदि ने संबोधित किया।

अन्य खबर

चकमार्ग की पैमाइश में ‘गुंडागर्दी’! लेखपाल से अभद्रता, सरकारी काम रोका—हिरासत में दो युवक

छापा इधर, खुदाई उधर!—खनन विभाग की कार्रवाई पर ‘सेलेक्टिव स्ट्राइक’ का तड़का

“गैस में खेल, अफसर फेल!” — 2-3 किलो कम सिलेंडर, ब्लैक में धंधा, शिकायत करने वालों की ‘लॉटरी’

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.