WhatsApp Icon

शुक्रवार को BJP प्रत्याशी रितेश पांडेय करेंगे नामांकन

Sharing Is Caring:

आम जनता विश्वास मोदी जी के साथ, इसलिए अबकी बार 400 के पार : रमेश गुप्ता

अम्बेडकरनगर 55 लोकसभा प्रत्याशी रितेश पांडेय आगामी 03 मई शुक्रवार को नामांकन करेंगे।
उक्त बातें टांडा विधानसभा संयोजक रमेश गुप्ता ने नगर क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित मैरेज़ हाल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि आम जनता का विश्वास मोदी जी के साथ है इसलिए अबकी बार भाजपा देश में 400 के पार है। श्री रमेश ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने आम जनता को हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराया है। भाजपा सरकार ने देश की 80 प्रतिशत जनता को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराने के साथ दैनिक उयोग की दर्जनों योजनाओं के माध्यम से राहत पहुंचाने का काम किया है। प्रेस वार्ता के दौरान टांडा विधान सभा प्रभारी विजय प्रताप सिंह उर्फ संजय सिंह, गोंडा ब्लाक प्रमुख आशीष मिश्रा, टांडा विडजन सभा मीडिया प्रभारी राजेश सिंह, राजेश सलूजा, राकेश यादव, कमलेश उर्फ गुड्डू प्रधान, मनोज यादव, हाजी कासिम अंसारी आदि मौजूद रहे।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की भरपूर उपलब्धता—अफवाहों पर प्रशासन ने लगाई ब्रेक

टॉपर्स से चमका अम्बेडकरनगर: 10वीं रिजल्ट में छात्रों का जलवा, स्कूलों में बधाइयों की बौछार

मौत बन गई टूटी सड़क: प्लाई से लदा ई-रिक्शा पलटने से 10 साल के मासूम की दर्दनाक मौत, सिस्टम की लापरवाही फिर बेनकाब!

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.