WhatsApp Icon

वर्षा के बीच सम्पन्न हुई भाजपा जिला संगठन की महा बैठक

Sharing Is Caring:

प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम व पन्ना प्रमुख की व्यवस्थित संरचना देने वाला बूथ ही मजबूत – धर्मपाल

अम्बेडकरनगर: भाजपा के जिला संगठन की अब तक की सबसे बड़ी बैठक मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल की उपस्थिति एवम भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के संचालन में हंसवर मण्डल के चक काटोखर ग्राम में भाजपा जिलाध्यक्ष के आवास पर सम्पन्न हुई।
वर्षा के बीच शुरू हुई शक्ति केंद्र संयोजक प्रभारी प्रवासी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं की बैठक को आवास की बालकनी से सम्बोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री धर्म पाल जी ने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं से एक एक सांगठनिक बिंदु पर चर्चा किया। कहा कि इस बार प्रदेश की सभी 80 लोक सभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनश्चित है। जिसे भाजपा अपने मजबूत बूथ के कार्यकर्ताओं की मेहनत और भाजपा सरकार के प्रति जनमानस की अपार समर्थन से जीतेगी।भाजपा की 6 राष्ट्रीय कार्यक्रम को करने वाला बूथ मजबूत बूथ की श्रेणी में आता है। कहा कि प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम, पन्ना प्रमुख की व्यवस्थित संरचना वाला बूथ मजबूत माना जाता है। कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के 1 करोड़ 22 लाख लाभार्थियों से संपर्क का अभियान पूरा किया जाना है। कहा कि चुनावी समर को जीतने में हमारा महत्वपूर्ण दायित्व वाला कार्यकर्ता पन्ना प्रमुख ही है।
सैकड़ों लोगों की बैठक का संचालन करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने एक एक मंडल की पन्ना प्रमुख तक की संगाठनिक विषयों पर वृत्त लिया।उन्होंने पी एम विश्वकर्मा योजना, नमो ऐप डाउन लोड करवाए जाने, मतदाता सूची का पन्ना प्रमुख तक वितरण, श्री राम मंदिर दर्शन, दीवाल लेखन, अनुसूचित बस्ती संपर्क, शक्ति वंदन अभियान आदि विषयों पर कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए कहा कि देव तुल्य कार्यकर्ता ही हमारी पूँजी और स्वाभिमान हैं। जिनके बल पर ही भाजपा सभी अभियान और कार्यक्रमों में अव्वल आती है।
खराब मौसम और हो रही वर्षा के बीच बैठक में पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्म पाल को श्री राम मंदिर की सुंदर आकृति भेंट कर भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने स्वागत किया।
प्रदेश संगठन महामंत्री धर्म पाल ने बैठक के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ एक होटल में वरिष्ठ चिकित्सकों और संभ्रांत व्यवसाईयों के साथ चाय पर चर्चा भी किया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, शिव नायक वर्मा,रमा शंकर सिंह,पूर्व विधान सभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी, लोक सभा विस्तारक राकेश गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू, भारती सिंह,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, जय राम विमल, संजू देवी, अनीता कमल, सुभाष राय,चेयर मैन ओमकार गुप्ता, पूर्व चेयर मैन सरिता गुप्ता, ब्लाक प्रमुख संजय सिंह, गौरव सिंह,अनिल वर्मा मौसम, निर्मला सिंह, जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह, बाबा राम शब्द यादव, सुरेश कन्नौजिया, दिलीप पटेल देव सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

अन्य खबर

‘17 व 22 के बाद 27 भी हराएंगे’ पर भड़के सपा जिलाध्यक्ष ने राजभर को कह दिया ‘पागल-सनकहा’! गरमाई राजनीति

जन्माष्टमी पर सोशल मीडिया में अमर्यादित टिप्पणी! पोस्ट वायरल होते ही पुलिस का एक्शन, इंद्रेश बौद्ध गिरफ्तार

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा का WhatsApp हैक! ₹45 हजार की अर्जेंट मांग से मचा हड़कंप, साइबर ठगों ने भेजे मैसेज

error: Content is protected !!