WhatsApp Icon

बिना मान्यता के चलने वाले विद्यालय पर नोटिस चस्पा कर दी गई चेतावानी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: शैक्षिक कार्यों के नए सत्र शुरू होते ही शिक्षा विभाग पूर्व वर्षो की तरह पुनः सक्रिय हो गया है और बगैर मान्यता के चल रहे विद्यालयों पर कार्यवाही के नाम पर नोटिस चस्पा करते दिखाई दे रहे हैं।

जलालपुर खंड शिक्षा अधिकारी मीनाक्षी सिंह ने बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों पर नोटिस चस्पा करने की कार्यवाही किया है। जिसमे न्याय पंचायत बडेपुर के स्वर्गीय राम आसरे जूनियर विद्यालय लखनिया, बी.एल.के.डी. बी. पी. कटघरमूसा जूनियर स्कूल, मॉडर्न पब्लिक स्कूल कटघर मूसा, स्मार्ट कैरियर पब्लिक स्कूल जहांगीरपुर को बंद कराते हुए अध्ययनरत छात्र छात्राओं का नजदीकी विद्यालय में नामांकन कराने का विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाध्यापक को सख्त निर्देश दिया। शिक्षा विभाग के रहम व करम पर बिना मान्यता के चलने वाले विद्यालय के प्रबन्धकों के खिलाफ नोटिस चस्पा की कार्यवाही नज़र आ रही है लेकिन वास्तविकता में कोई ठोस कार्यवाही फिलहाल नज़र नहीं आ रही है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में नाबालिगों से जुड़े दो मामलों में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो आरोपी गिरफ्तार—दो अन्य की तलाश तेज

बुनकरों की समस्याओं पर ‘सरकारी चौपाल’ कल! टाण्डा में जुटेंगे डीएम-एडीएम, बैंक और बिजली विभाग के अफसर

बरियावन बुलडोजर कांड पहुंचा CM योगी के दरबार! डीएम एसपी के संग प्रभारी मंत्री ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से की सीधी बात

error: Content is protected !!