WhatsApp Icon

तेज़ रफ़्तार बाइक की चपेट में आने से राहगीर की मौत

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: तेज़ रफ़्तार अपाची मोटर साइकिल की चपेट में आने से पैदल जा रहे राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको एम्बुलेंस के सहारे अस्पताल भेजा गया लेकिन चिकित्सको ने मृत्यु घोषित कर दिया।


घटना इब्राहिमपुर थानाक्षेत्र के इल्तिफ़ातगंज – अकबरपुर मार्ग पर जिगना गाँव के पास की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लाल रंग की अपाची मोटर साइकिल नम्बर UP 45 AQ 5194 काफी तेज रफ्तार से जाते हुए पैदल चल रहे युवक को जोरदार टक्कर मार कर घायल कर दिया जिसको आननफानन में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया। मृतक की पहचान हरिपुर जगदीश पुर निवासी भूपेंद्र सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद चालक अपाची बाइक छोड़ कर फरार होने में सफल रहा। इब्राहिमपुर पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। इब्राहिमपुर पुलिस ने दावा किया है कि बाइक की मदद से चालक की पहचान कर उसको गिरफ्तर करने का प्रयास किया जा रहा है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में पुलिस मुठभेड़, दो बदमाश सहित एक दरोगा घायल; तीसरा भी बदमाश गिरफ्तार, अवैध असलहे बरामद

विहिप के 62वें स्थापना दिवस पर गरजा जलालपुर! हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति को मजबूत करने का आह्वान

पहले रौनक, अब साजिद… दो बच्चों की गुमशुदगी पर कांग्रेस का हल्लाबोल! पुलिस पर लापरवाही का आरोप, आंदोलन की चेतावनी

error: Content is protected !!