WhatsApp Icon

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोटर साइकल सवार की मौत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जलालपुर मालीपुर रोड स्थित ब्रह्मलोक मंदिर से महज से थोड़ी दूर स्थित तेज रफ्तार से जा रही एक ट्रक ने एक मोटर साइकल को जोरदार टक्कर मार दी। जिस पर बैठे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे डायल 112 ने घायल युवकों को एंबुलेंस से नगपुर अस्पताल ले गई। जहां पर चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि एक को जिला अस्पताल भेज दिया।


घटना जलालपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित ब्रह्मलोक मंदिर की पास है अखंडनगर थाना क्षेत्र नरवरिया बाजार निवासी जगदीश वर्मा और पद्दू पहाड़पुर निवासी मेराज अहमद किसी काम से जलालपुर आ रहे थे इसी बीच जलालपुर नगर स्थित सब्जी मंडी में आलू उतारकर वापस मालीपुर रोड की तरफ वापस जा रहा था तभी ब्रह्मलोक मंदिर के महज कुछ ही दूरी पर दोनो के बीच आमने सामने टक्कर हो गई जिससे दूर जा गिरे। जिसमे मोटर साइकल चालक मेराज का हाथ टूट गया। और पीछे बैठा जगदीश वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर देख स्थानीय लोगो ने ट्रक चालक को दौड़ाकर पकड़ लिया जिसमे उसकी पिटाई भी कर दिया स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुंची डायल 112 और कोतवाली पुलिस ने एंबुलेंस से जलालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर भेजा। जहां पर चिकत्सको ने जगदीश वर्मा को मृत घोषित कर दिया वहीं गंभीर रूप से घायल मेराज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया की दुर्घटना करने वाले ट्रक को हिरासत में ले लिया गया है और मृतक व घायल के परिजनों को सूचित कर दिया गया अभी तक मृतक की तरफ से तहरीर प्राप्त नहीं हुआ है पहले मिलने पर आगे की विधि कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में बड़ा सड़क हादसा: सरिया लदा ट्रक गहरे नाले में समाया, चालक-खलासी गंभीर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

शबाना नाज़ के पक्ष में ‘डबल अदालती फैसला’! पति हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, अब हाईकोर्ट ने भी अवमानना केस किया खारिज

error: Content is protected !!