WhatsApp Icon

सड़क दुर्घटना में घायल डीएवी पब्लिक स्कूल की प्रसिद्ध अध्यापिका की इलाज के दौरान मौत

Sharing Is Caring:

“मृतक अध्यापिका नगर पालिका टाण्डा के पूर्व सभासद व भाजपा नेता प्रिंस राय की भाभी थी”

अम्बेडकरनगर: तेज़ रफ़्तार लापरवाही से गलत दिशा में मोटर साइकिल चला रहे नवगुवक की चपेट में आने से डीएवी पब्लिक स्कूल की प्रसिद्ध महिला टीचर प्रीतिलता सिंह की लखनऊ में इलाज के दौरान के दौरान मौत हो गई जिससे शोक की लहर दौड़ गई।


मृतक महिला टीचर प्रीति लता सिंह के ससुर प्रमोद कुमार रॉय की तहरीर पर अलीगंज पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 156/25 पर बीएनएस की धारा 281, 106 व 125 बी के तहत आरोपी नवयुवक दिव्यांश पाठक पुत्र मनीष पाठक निवासी अज्ञात हंसवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दर्ज मुकदमा के अनुसार 75 वर्षीय प्रमोद कुमार राय मोहल्ला कस्बा पश्चिम टाण्डा की पुत्र वधू प्रीतिलता सिंह पत्नी प्रांजल राय डीएवी पब्लिक स्कूल आसोपुर में लगभग 10 वर्षों से अध्यापन कार्य कर रहीं हैं। दिनांक 25 जुलाई को प्रमोद सिंह और उनका पुत्र प्रांजल राय मोटर साइकिल द्वारा निजि कार्य हेतु इत्तिफातगंज के लिए जा रहे थे, संयोगवश रीगल मैरेज हल के मोड़ के पास समय लगभग सायं 4:30 बजे पहुँचे थे तो देखा कि टाण्डा की तरफ से एक लड़का गलत दिशा से बहुत तेज गति से एवं लापरवाही से आकर बहू प्रीति लाता सिंह की स्कूटी को टक्कर मार दिया जिससे बहू का पैर बुरी तरह से टूट गया एवं मांसपेशियां, नसें कट फट गयी एवं तेज रक्त स्राव होने लगा। आरोप ह कि उस लड़के को पकड़ लिया गया और उसी समय डीएवी स्कूल के बहुत से शिक्षक आ गये, किसी ने बगल में स्थित अलीगंज थाना में फोन किया, पुलिस आई और वाहन चला रहे व्यक्ति दिव्यांश पाठक पुत्र मनीष पाठक निवासी थाना हंसवर को और उसकी मोटर साइकिल SP Shine जिसका रजिष्ट्रेशन नम्बर UP 45AU7274 है को तथा गंभीर रूप से घायल प्रीति लता सिंह की स्कूटी को थाने लेकर चली गयी। पिता प्रमोद सिंह व पुत्र प्रांजल सिंह द्वारा घायल प्रीति लता सिंह को लेकर स्ट्रेचर से सीएचसी टाण्डा लेकर गये, प्राथमिक उपचार देकर डाक्टरों ने कहा कि इनको हड्डी रोग विशेषज्ञ अकबरपुर ले जाकर दिखाइये तो आननफानन में एम्बुलेंस से कनक ट्रमा डाइग्नोसिस सेन्टर स्थान मोहसिनपुर मंसूरपुर, अकबरपुर लेकर गये जहां डाक्टर ने दवा वैण्डेज दर्द निवारक दवा गुलूकोज चढ़ा कर लोगों को बुलाकर कहा कि इनको तुरन्त हेल्थ सिटी विस्तार गोमती नगर लखनऊ लेकर जाइये इनकी हड्डिया, नसें, मांस पेशियां गम्भीर रूप से कट फट टूट गयी हैं जिससे पैर बचाना मुश्किल है। सभी लोग परिवार सहित डाक्टर की सलाहनुसार हेल्थ सिटी विस्तार गोमती नगर लखनऊ पहुंचे जहां डाक्टरों ने इमरजेंसी में जुट कर पैर को देखा, वहां डाक्टरों ने कहा कि पैर में गैंगरिन फैल रहा है पैर काटना आवश्यक है अन्यथा ये बच नहीं पायेंगी। हम लोगों की सहमति से 26 जुलाई को आपरेशन रूम में सुबह 11 बजे के लगभग पैर काटने के लिए ले जाया गया जहां ओटी में इलाज के दौरान घायल प्रीति लता की मृत्यु की हो गयी। जिससे हमारे परिवार की अपूर्णनीय एवं मानसिक / आर्थिक बहुत बड़ी क्षति हुई है हम बूढे बूढी और अपने बच्चे के पालन पोषण, खाना पीना की सम्पूर्ण जिम्मेदारी मृतक प्रीति लता निभा रही थी। मृतिका प्रीतिलता सिंह टाण्डा नगर पालिका परिषद के पूर्व सभासद व भाजपा के तेज़तर्रार नेता प्रिंस राय के बड़े भाई प्रांजल रॉय की धर्मपत्नी थी।
बहरहाल डीएवी पब्लिक स्कूल आसोपुर की प्रसिद्ध अध्यापिका की सड़क दुर्घटना मे घायल होने बाद लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गया है, पुलिस ने मुक़दमा दर्जकर लिया है तथा परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्यवाही की मांग किया है।

अन्य खबर

उर्स-ए-मखदूम अशरफ में सुरक्षा का हाईटेक पहरा, तीसरी आंख से पल-पल की निगरानी, प्रशासन और इंतजामिया कमेटियां पूरी तरह अलर्ट

108 कन्याओं का पूजन, भोजन और वस्त्र वितरण के साथ मना कैबिनेट मंत्री नंदी का ‘पुनर्जन्मोत्सव’

‘तालाब’ बना टाण्डा बस स्टेशन! विशाल परिसर जलमग्न, पड़ोसी घरों में घुस रहा पानी, जिम्मेदार बेखबर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.