WhatsApp Icon

तेज़ रफ़्तार बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: तेज़ रफ़्तार बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार 50 वर्षीय महेंद्र की मौत हो गई जिससे मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात्रि में मजदूरी कर घर वापस जा रहे एक अधेड़ को तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि बाइक चालक बाइक छोड़ फरार हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से गंभीर रूप से घायल अधेड़ को निजी अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर ले जाएगा। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
घटना जलालपुर कोतवाली क्षेत्र की देर शाम रात लगभग 09 बजे घटित हुई। वाजिदपुर निवासी 50 वर्षीय महेंद्र यादव जलालपुर के जमालपुर चौराहा स्थित एक मिष्ठान की दुकान पर मिठाई बनाने का काम करता था। जहां से देर शाम साइकिल से अपने घर वापस जा रहा था जैसे ही घर के मोड पर पहुंचे थे तभी अकबरपुर रोड के तरफ से तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे साइकिल सवार अधेड़ गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के दौड़ने पर मोटरसाइकिल चालक मोटरसाइकिल छोड़ फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर थाने ले आई जबकि गंभीर रूप से घायल अधेड़ को निजी अस्पताल ले गई जहां से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर ले गए। जहां पर इलाज के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची जलालपुर पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

अन्य खबर

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.