WhatsApp Icon

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: ट्रक नें बाइक सवार को कुचल दिया और युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।मामला आलापुर थाना क्षेत्र के मकरहीं बाजार का है।

सोमवार की शाम को बाइक सवार युवक रिश्तेदारी में जा रहा था इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक नें बाइक सवार को कुचल दिया जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।जेब में मिले आधार कार्ड के जरिए युवक की पहचान सतीराम पुत्र मोतीलाल निवासी शेखपुरा मलपुरा के रूप में की गई।थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है,शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबर

चकमार्ग पर नाली बनाकर रास्ता किया बंद! विरोध करने पर झगड़े की धमकी, अब पीड़िता के खेत से फर्राटा भर रहे वाहन

यातायात पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! एक दिन में 598 वाहनों का चालान, पूरे जिले में चेकिंग से मचा हड़कंप

बाल विवाह के खिलाफ अम्बेडकरनगर में बड़ा अभियान! 1500 से अधिक महिलाओं ने निकाला कैंडल मार्च, बाल विवाह रोकने वालों का हुआ सम्मान

error: Content is protected !!