WhatsApp Icon

चोरी की बाइक व ईरिक्शा सहित दो शातिर अभियुक्त गिरफ़्तार

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: टाण्डा कोतवाली पुलिस ने चोरी की एक मोटर साइकिल व दो ई रिक्शा बरामद करते हुए दो शातिर अभियुक्तो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


टाण्डा कोतवाली में तैनात एसआई राम प्रकाश सिंह, हेड कांस्टेबल अनवर अली खान, कांस्टेबल राहुल सरोज व महेंद्र यादव ने शातिर चोर गुल मोहम्मद उर्फ लल्लन पुत्र स्व. रमज़ान अली निवासी कश्मिरिया गौहर नगर व अच्छा राम यादव उर्फ काशी यादव पुत्र कन्हैय्या लाल यादव निवासी कश्मिरिया को गिरफ्तार किया और उनकी निशान देही पर मोटर साइकिल यूपी 45 एच 9120 व दो ई रिक्शा बरामद कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तो ने बताया कि नशा के कारण वो लोग चोरी करते हैं। मोटर साइकिल सकरावल पश्चिम से व एक ई रिक्शा अकबरपुर तहसील तिराहा व दूसरा रिक्शा पटेल नगर एजेंसी के पास से चोरी किया था।
बहरहाल टाण्डा कोतवाली पुलिस की सतर्कता से दो शातिर चोरों को गिरफ्तर कर जेल भेज दिया गया है तथा रक बाइक व दो ई रिक्शा बरामद कर लिया गया है।

अन्य खबर

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

संदिग्ध परिस्थितियों में 8 वर्षीय बच्ची को लगी गोली, हालत गंभीर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.