WhatsApp Icon

मोटर साइकिलों की आमने सामने भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: तेज़ गति से जा रही दो बाइक मैं टक्कर होने की वजह से बाइक सवार दो लोगों की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल है। घटना जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के गौरा कमाल गांव व नगपुर मोड़ के बीच घटित हुई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार जैतपुर क्षेत्र के ग्राम चौदहप्रास निवासी दिनेश, पंकज व पिंटू तहसील मुख्यालय जलालपुर से वापस अपने गांव चौदह प्रास वापस जा रहे थे तभी नगपुर मोड़ से आगे गौरा कमाल गांव के पास पहुंचने पर सामने से आ रही एक अन्य बाइक जिस पर दो युवक उत्कर्ष निवासी पीपरपुर अमेठी तथा शशांक निवासी कन्नीपुर से जोरदार टक्कर हो गई जिससे दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। दोनों मोटर साइकिल की जोरदार टक्कर सभी बाइक सवार काम ही रूप से घायल हो सड़क पर इधर-उधर गिर गया इसमें पांचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जारहे राहगीरों ने रुक कर पुलिस और एंबुलेंस को जानकारी दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से जलालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां पर 14 क्रॉस निवासी पंकज निवासी शशांक की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि 14 पास निवासी दिनेश और पिंटू तथा उत्कर्ष निवासी पीपालपुर अमेठी को जिला अस्पताल इलाज के लिए रेफर कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल उत्कर्ष को ड्रामा सेंटर लखनऊ भेज दिया गया।

अन्य खबर

चकमार्ग पर नाली बनाकर रास्ता किया बंद! विरोध करने पर झगड़े की धमकी, अब पीड़िता के खेत से फर्राटा भर रहे वाहन

यातायात पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! एक दिन में 598 वाहनों का चालान, पूरे जिले में चेकिंग से मचा हड़कंप

बाल विवाह के खिलाफ अम्बेडकरनगर में बड़ा अभियान! 1500 से अधिक महिलाओं ने निकाला कैंडल मार्च, बाल विवाह रोकने वालों का हुआ सम्मान

error: Content is protected !!