WhatsApp Icon

दवा लेने निकले युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: मोटर साइकिल से दवा लेने निकले युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई जिससे परिजनों में कोहराम मच गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार टाण्डा कोतवाली क्षेत्र के पिपरी विशुन पुर निवासी 30 वर्षीय अमर सिंह पुत्र राम तेज़ गुरुवार की शाम लगभग 07 बजे अपनी मोटर साइकिल से टाण्डा दवा लेने आ रहे थे कि एनएच-233 पर सुन्थर नहर पुलिया के पास अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया जिससे अमर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस के सहारे महामाया मेडिकल कालेज भेजा जहां परिजन भी पहुंच गए। डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल अमर सिंह को लखनऊ रेफर कर दिया था जिसे लखनऊ ले जाते समय बाराबंकी के निकट उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी प्रियंकला ने टाण्डा कोतवाली पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देने हुए न्याय की गोहार लगाई। सूचना पर तत्काल पहुंचे टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दिया है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में बड़ा सड़क हादसा: सरिया लदा ट्रक गहरे नाले में समाया, चालक-खलासी गंभीर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

शबाना नाज़ के पक्ष में ‘डबल अदालती फैसला’! पति हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, अब हाईकोर्ट ने भी अवमानना केस किया खारिज

error: Content is protected !!