WhatsApp Icon

शौक पूरा करने के लिए मोटर साइकिलों की करते थे चोरी, एक गिरफ़्तार व एक फरार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: शौक पूरा करने के लिए मोटर साइकिलों की चोरी कर उनसे औने पौने दाम में बेचने का काम करने वालों पर टांडा कोतवाली पुलिस ने शिकंजा कसते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक बरामद कर लिया है।

टांडा कोतवाली में तैयार वरिष्ठ उप निरीक्षक वेद प्रकाश पाठक का दावा है कि मुखबिर खास की निशानदेही पर कांस्टेबल अविनाश कुमार, विकास कुशवाहा, गोविंद कन्नौजिया, सूरज गिरी एवं दूसरी टीम एसआई अरुण कुमार के साथ कांस्टेबल अभय कुमार व अमित चौधरी ने चौक सब्जी मंडी में घेराबंदी कर मो.रफीक पुत्र मो.रशीद निवासी छज्जापुर को हिरासत में लिया और उसकी निशानदेही पर चोरी की तीन मोटर साइकिल बरामद कर लिया है। पुलिस ने कड़ी पूंछतांछ किया तो मो.रफीक ने बताया कि वो अपने साथी फरीद अहमद उर्फ बाबू पुत्र दोस्त मोहम्मद निवासी छज्जापुर के साथ मिलकर बाइक चोरी कर उसका नंबर प्लेट बदल देते थे और उसे अपना शौक पूरा करने के उद्देश्य से औने पौने दाम में बेच देते थे। गिरफ्तार मो.रफीक ने बताया कि जनपद सहित गैर जनपद में भी बाइक चोरी करने का काम किया करते थे। टांडा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि फरार फरीद उर्फ बाबू की तलाश की जा रही है।

अन्य खबर

अखिलेश की गिरफ्तारी की खबर से भड़के सपाई, रात में ही सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता; अकबरपुर, जलालपुर और आलापुर में धरना-प्रदर्शन, गूंजे सरकार विरोधी नारे

दिनदहाड़े खजूरी बाजार में चली गोली! दुकान पर बैठे युवक को मारी गोली, SP पहुंचीं मौके पर; तीन नामजद समेत चार पर केस

घर में रखा आधा कटा कटहल बना जहर! एक ही परिवार के 7 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार, अस्पताल में भर्ती

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.