WhatsApp Icon

विद्युत विभाग ने चलाया ज़बरदस्त चेकिंग अभियान, एक दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sharing Is Caring:

 

अधीक्षण अभियंता अम्बेडकर नगर के निर्देश पर विद्युत चोरी रोकने एवं लाइन लॉस कम करने हेतु चलाया गया बृहद चेकिंग अभियान

अम्बेडकनगर: विद्युत विभाग टाण्डा ने ज़बरदस्त चेकिंग अभियान चलाते हुए एक दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया जिससे हड़कम्प मच गया।


जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक में लिए गए निर्णय के क्रम में अधीक्षण अभियंता विद्युत के निर्देश पर अधिशासी अभियंता एवं उपखंड अधिकारी टाण्डा के मार्गदर्शन में उपखंड के सबसे ज्यादा लाइन लॉस वाले फीडर सुलेमपुर में विद्युत चोरी रोकने हेतु बृहद चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें विद्युत चोरी करते हुए पाये गए परशुराम यादव फूलपुर, रामबचन चौरशिया, प्रेमचंद यादव बरैयामाफी, सूर्यप्रकाश सिंह, गौतम कुमार हरिजन, वैभव सिंह, विदुर सिंह, विकास सिंह साबुकपुर, सुनील प्रजापति, राजदेव प्रजापति जल्लापुर, घनश्याम चौरशिया, फूलचंद यादव भगवानपुर एकडल्ला समेत कुल 12 लोगों के खिलाफ क्षेत्र के अवर अभियंता ई. संजय यादव ने विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया।प्रेस के माध्यम से अवर अभियंता ने क्षेत्र के सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं से यह अपील किया कि वैध विद्युत का कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपभोग करें व समय से हर माह अपना बिजलीं का बिल जमा करें ताकि किसी प्रकार की वैधानिक कार्यवाही आप सब पर न होने पाए व बिजली कि सप्लाई भी सभी को सुचारू रूप से मिलती रहे।उन्होंने यह भी बताया बारिश न होने की वजह से बड़ी संख्या में किसान कटिया लगाकर बहुत दूर दूर तक केबल जमीन पर खेत मे व रोड पर फैलाकर विद्युत का चोरी से उपभोग कर मोटर चला रहे हैं जिससे विद्युत दुर्घटना होने की बहुत अधिक संभावना है व फीडर भी ओवर लोड हो जा रहा है जिससे बार बार जंफर व तार टूट जा रहे है, ट्रान्सफार्मर जल जा रहे हैं। कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं को बिजली सुचारू रूप से नही मिल पा रही है।उपखण्ड अधिकारी ई. वीरेन्द्र कुमार शुक्ला ने बताया कि यह चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा जिससे कनेक्शन धारी उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से बिजलीं मिल सके, फीडर का लाइन लॉस कम हो व सम्भावित विद्युत दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।अधिशासी अभियंता टाण्डा ई. मोहित कुमार ने टाण्डा क्षेत्र के सभी विद्युत उपभोक्ताओं से यह अपील किया की विभाग का घाटा निरंतर बढ़ता जा रहा है इसलिये सभी लोग अनावश्यक विद्युत उपकरणों का उपयोग करने से बचें,वैध संयोजन लेकर ही बिजलीं का उपयोग करें एवं हर माह समय से अपने बिलजी बिल का भुगतान करें। उन्होंने यह भी बताया कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर सोमवार से डिफॉल्टर अथवा बड़े बकायेदार उपभोक्ताओं से बकाए विद्युत बिल की वसूली करने हेतु तहसील व पुलिस प्रशासन के साथ संयुक्त रूप से राजस्व वसूली अभियान चलाया जाएगा।

अन्य खबर

उर्स-ए-मखदूम अशरफ में सुरक्षा का हाईटेक पहरा, तीसरी आंख से पल-पल की निगरानी, प्रशासन और इंतजामिया कमेटियां पूरी तरह अलर्ट

108 कन्याओं का पूजन, भोजन और वस्त्र वितरण के साथ मना कैबिनेट मंत्री नंदी का ‘पुनर्जन्मोत्सव’

‘तालाब’ बना टाण्डा बस स्टेशन! विशाल परिसर जलमग्न, पड़ोसी घरों में घुस रहा पानी, जिम्मेदार बेखबर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.