WhatsApp Icon

हाईवोल्टेज तार गिरने से घबराए मज़दूर ने नहर में लगाई छलांग, तलाश जारी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: विद्युतीकरण के कार्य से जा रहे मजदूर पर हाइवोल्टेज तार गिर जाने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि दूसरा मजदूर गिर रहे तार से बचने के लिए नहर में कूद गया जो नहर के बहाव के साथ बह गया जिसकी तलाश की जा रही है।


मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र का है। कर्बला विद्युत उपकेंद्र पर ट्रैक्टर ट्रॉली से विद्युतीकरण के कार्य से जा रहे मजदूर कर्बला नहर के पास खड़ी कर कुछ लोग गुटखा खरीदने चले गए तभी खड़ी ट्राली के ऊपर से गुजरी हाइवोल्टेज तार अचानक टूटकर गिर गई। जिससे बचने के लिए एक युवक विकास पुत्र बलवीर कूद गया। जो नहर के साथ बह गया जबकि दूसरा अप विकास पुत्र पप्पू उम्र 20 वर्ष ट्रैक्टर से कूद गया जो गंभीर रूप से छोटे हो गया जिसे देख स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई सूचना पर पहुंचे जलालपुर जिला अधिकारी पवन कुमार जायसवाल तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव व जलालपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह अपने दल बल के साथ पहुंचकर घटना का मुआयना कर गया मजदूर को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर में भेज नहर में डूबे युवक की तलाश शुरू कर दी है। उपजिलाधिकारी पवन कुमार जायसवाल ने कहा कि सभी मुरादाबाद जनपद के निवासी थे। इस संबंध जलालपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह बताया कि नहर में डूबे मजदूर की तलाश की जा रही है।

अन्य खबर

घाघरा में छलांग, दो दिन बाद भी विपिन का सुराग नहीं! गुस्से में पुल पर उतरे ग्रामीण, टाण्डा-कलवारी मार्ग जाम कर मचाया हंगामा

शिव बाबा के पास मौत का तांडव! बुलेट-ई रिक्शा की भीषण भिड़ंत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चचेरे भाई की मौत, दो गंभीर

गुल्लू हत्याकांड में बड़ा फैसला! उबैदुर्रहमान को उम्रकैद, गोली मार कर हुई थी हत्या, वीडियों हुई थी वायरल

error: Content is protected !!