WhatsApp Icon

लटक रहे तार की चपेट में आने से मासूम बच्चा घायल, मां ने लगाई गोहार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जलालपुर कस्बे में विद्युत विभाग की लापरवाही से एक मासूम बच्चे के झुलसने का मामला सामने आया है। बच्चे की मां रेशमा खातून पत्नी मोहम्मद इस्माइल ने पुलिस अधीक्षक अंबेडकर नगर को प्रार्थना पत्र देकर विभागीय जेई पर अभद्रता और धमकी देने का आरोप लगाया है।


प्रार्थिनी ने अपने पत्र में बताया है कि उनका नौ वर्षीय पुत्र मोहम्मद वकास गत 09 अगस्त को घर के सामने नीचे झूल रहे बिजली के तार की चपेट में आ गया था, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। मोहल्लेवालों की मदद से स्थानीय डॉक्टरों से उसका उपचार कराया जा रहा है। रेशमा खातून का कहना है कि इस संबंध में उन्होंने कई बार विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर अशोक कुमार से तारों को ऊंचा करने की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 26 सितंबर को जब मोहल्ले में ट्रांसफार्मर का कार्य हो रहा था, तब उन्होंने फिर से अनुरोध किया, जिस पर जेई ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि “यहाँ से भाग जाओ, तार ऐसे ही रहेगा।” पीड़िता के अनुसार, हादसे में उनके पुत्र के हाथों की चार उंगलियाँ काटनी पड़ीं और दोनों पैरों के तलवे झुलस चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी जेई काफ़ी दबंग किस्म का है और उसके द्वारा परिवार को धमकाया जा रहा है। रेशमा खातून ने पुलिस अधीक्षक से प्राथमिकी दर्ज कर दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि वे आर्थिक रूप से कमजोर हैं और प्रशासन से न्याय की मांग की है।
वही इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जलालपुर उप जिलाधिकारी राहुल कुमार गुप्ता ने मामले को संज्ञान लेकर जांच कर कठोर विधिक कार्रवाई करने की बात कही है।

अन्य खबर

मलंगों के पहले जुलूस के साथ 640वें उर्स की रौनक चरम पर, आज अदा होगी रूहानी रस्म-ए-गागर

खबर का असर: दहेज उत्पीड़न मामले में पति, ससुर, देवर और नंदोई पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

1000 बेटियों का कन्यादान… अब IAS-PCS बनाने का संकल्प! धर्मवीर सिंह बग्गा का बड़ा ऐतिहासिक ऐलान

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.