WhatsApp Icon

करंट की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, कोहराम

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: घर में काम कर रहे मजदूर की बिजली के चपेट में आने से मौत हो गई जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


मामला मालीपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर खुर्द का है। उक्त गांव निवासी 35 वर्षीय गुड्डू राजभर पुत्र बंसी राजभर जो राजगीर का काम करता था, जो पास के ही घर में काम कर रहा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया। करंट का झटका इतना तेज था कि घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई। परिजनों को मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया । घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी मालीपुर पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनाम करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर! बुधवार को लगेगा रोजगार मेला, निजी कंपनियों में नौकरी का मिलेगा बड़ा अवसर

घाघरा में छलांग, दो दिन बाद भी विपिन का सुराग नहीं! गुस्से में पुल पर उतरे ग्रामीण, टाण्डा-कलवारी मार्ग जाम कर मचाया हंगामा

शिव बाबा के पास मौत का तांडव! बुलेट-ई रिक्शा की भीषण भिड़ंत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चचेरे भाई की मौत, दो गंभीर

error: Content is protected !!