WhatsApp Icon

विभागीय लापरवाही का नतीजा भुगत रहे हैं दरगाह व मुबारकपुर सहित कई गांव के उपभोक्ता

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: नगर पालिका परिक्षेत्र के जुड़वा कस्बा मुबारकपुर व विश्व विख्यात दरगाह किछौछा सहित कई गांव के उपभोक्ता भी विद्युत विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगतने पर मजबूर हैं। गत 48 घंटा से बन्द विद्युत आपूर्ति के कारण आम नागरिकों का जीवन अस्तव्यस्त हो गया है।


मुबारकपुर उपभोक्ताओं का आरोप है कि टांडा उप खण्ड अधिकारी प्रथम आन्नद कुमार मौर्य क्षेत्र में कभी नज़र नहीं आते हैं और बरसात के मौसम से लाइन की मॉनिटरिंग न होने के कारण 33 हजार लाइन का इन्सुलेटर खराब हो गया जिसके कारण विगत 48 घंटा से बिजली आपूर्ति ठप है। भारी बरसात के बाद निकली तेज़ धूप के कारण उमस काफी है जिसके कारण महिलाओं व बच्चों में काफी आक्रोश व्याप्त है। मुबारकपुर फीडर से जहां नगरीय क्षेत्र मुबारकपुर का तीन वार्ड प्रभावित है वहीं कई दर्जन गाँव भी प्रभावित हैं।
विश्व विख्यात दरगाह किछौछा में भी गत 42 घंटा से बिजली ना होने का कारण स्थानीय लोगों सहित जायरीनों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मकोइयाँ फीडर से विद्युत आपूर्ति ठप होने का खामियाजा नगर पंचायत परिक्षेत्र के आंशिक भाग सहित ग्रामीण क्षेत्र के अभोक्ता भी हैरान हैं।
बहरहाल विद्युत विभाग की घोर लापरवाही के कारण एक बड़ी आबादी विगत 48 घंटा से अंधेरे में जीवन यापन करने पर मजबूर है हालांकि बिजली विभाग का दावा है कि फाल्ट को बहुत जल्द सही कर लिया जाएगा।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में बड़ा सड़क हादसा: सरिया लदा ट्रक गहरे नाले में समाया, चालक-खलासी गंभीर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

शबाना नाज़ के पक्ष में ‘डबल अदालती फैसला’! पति हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, अब हाईकोर्ट ने भी अवमानना केस किया खारिज

error: Content is protected !!